इस्माइल डिग्री कॉलेज की संस्कृत की शिक्षिका डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि इस बार संस्कृत भाषा को लेकर मुस्लिम छात्राओं में ज्यादा रुचि दिख रही है। हालांकि, इससे पहले भी उनके यहां से कई मुस्लिम छात्राओं ने संस्कृत भाषा को चुना है। उनका कहना है कि मुस्लिम युवतियों का संस्कृत की ओर बढ़ते रुझान को देखकर लगता है कि अब सोच पर से पर्दा हटने लगा है।