बागपत

पत्नी से अफेयर के शक में दिल्ली पुलिस का हवलदार बना कातिल, बारात में ईडी कर्मचारी को मारी गोली

Baghpat Murder Case: दिल्ली के वजीराबाद में बारात के दौरान दिल्ली पुलिस के हवलदार ने ईडी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को पत्नी से संबंधों का शक था।
2 min read
Feb 24, 2026
Feature image

Baghpat Murder Case: बारात की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि युवक के उसकी पत्नी से संबंध हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बारात में हुआ विवाद, सीने में मारी गोली

यह घटना वजीराबाद इलाके की है, जहां बागपत के गांव काठा से एक बारात आई थी। मृतक आशीष (25) भी बारात में शामिल होने आया था। इसी दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनात हवलदार प्रवेश का आशीष से झगड़ा हो गया। आरोप है कि प्रवेश ने पहले पिस्टल की बट से आशीष को मारा और फिर उसके सीने में गोली चला दी। गोली लगते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायल आशीष को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष मूल रूप से बागपत के गांव काठा का रहने वाला था और प्रवर्तन निदेशालय (ED) में एमटीएस के पद पर तैनात था।

पत्नी से संबंधों के शक में की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रवेश को शक था कि आशीष की उसकी पत्नी से नजदीकियां हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। बारात में भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में आकर आरोपी ने गोली चला दी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रवेश, उसके भाई संदीप और साले विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। एक अन्य आरोपी विकास अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
24 Feb 2026 04:51 pm
Published on:
24 Feb 2026 04:51 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत