बागपत

कोरोना कर्मवीर: अपना सब कुछ त्यागकर लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे डॉक्टर, 22 दिन से नहीं गए घर

Highlights: -ये 3 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक स्कैनिंग कर चुके हैं -इन डॉक्टरों ने 22 दिन से अपना घर नहीं देखा -ये 22 दिन से यहीं पर ड्यूटी पर डटे हुए हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2020, 7:20 PM IST
photo6104893440140618073.jpg

बागपत। कोरोना के खिलाफ कोरोना वॉरियर आज भी अपनी जिम्मेदारी के साथ अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। ये लोग अपना सब कुछ त्यागकर लोगों की जिंदगी बचाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में बागपत जनपद के डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट पर तैनात डॉ मनीष त्यागी पिछले 22 दिनों से यहां ड्यूटी दे रहे हैं। जिनके साथ उनके एक फार्मेसिस्ट संजीव सांगवान और उनके दो ओर सहयोगी भी ड्यूटी पर लगे हैं।

इनका कहना है कि ये 3 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक स्कैनिंग कर चुके हैं। इन डॉक्टरों ने 22 दिन से अपना घर नहीं देखा। 22 दिन से यहीं पर ड्यूटी पर डटे हुए हैं। डॉ मनीष त्यागी का कहना है कि उनका परिवार जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर है। घर मे दो बच्चे हैं, लेकिन यह 20 किलोमीटर का सफर वह 22 दिन में भी तय नहीं कर पाए। कोरोना के खतरे को देखते हुए परिवार से मिलना खतरे से खाली नहीं है। जिसके डर के चलते परिवार से दूरी बनाए हुए हैं।

वहीं फार्मेसिस्ट संजीव कुमार सांगवान का भी कहना है कि उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, लेकिन उनसे मिले भी 22 दिन हो चुके हैं। जब से लॉकडाउन की घोषणा की गई है तभी से वह अपनी ड्यूटी पर लगे हुए हैं, फोन पर ही बच्चो से देखना होता है।

Updated on:
15 Apr 2020, 7:20 PM IST
Published on: