बागपत

कर्मवीर: इस वजह से गली—गली घूमकर सब्जी बेच रहा रिटायर्ड फौजी

Highlights बागपत के रहने वाले हैं सुभाष कश्यप गांव के लोगों को कर रहे हैं जागरूक रिटायर्ड फौजी ने लोगों से एक अपील भी की

2 min read
Apr 18, 2020

बागपत। कोरोना वायरस महामारी के चलते देश मे लॉकडाउन है। इसके चलते ही सरकार के आदेशों पर लोग अपने ही घरों में रहकर बीमारी से बचाव कर रहे है। प्रशासन लॉकडाउन के दौरान लोगों तक सस्ती और अच्छी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। ऐसे में कुछ लोग जनता की मजबूरी का फायदा उठाते हुए अधिक दाम पर फल व सब्जियां बेच रहे है।

सावधानी बरतने की दे रहे सलाह

ऐसे ही लोगों को आईना दिखाने के लिए एक रिटायर्ड फौजी सब्जी बेचने वाला बन गया है। वह गांव-गांव घूमकर लोगों को उचित दाम में सब्जियां बेच रहा है। वह लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि सभी अपने—अपने घरों में रहकर कोरोना से बचाव में विशेष सावधानियां बरतें। साथ ही सब्जी बेचने वाले लोगों से अच्छी व ताजी सब्जियां ही खरीदें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इतना ही नहीं रिटायर्ड फौजी लोगों से यह भी अपील कर रहे हैं कि सब्जियां खरीदते वक्त किसी की का धर्म या जाति न पूछें। किसी एक इंसान ने अगर गलती की है तो उसका दोष सभी को ठहराते हुए भेदभाव न करें। रिटायर फौजी सुभाष कश्यप ने कहा कि हम कोरोना को हरा देंगे। रिटायर्ड फौजी की इस पहल की स्थानीय लोग की प्रशंसा कर रहे हैं।

यह कहा रिटायर फौजी ने

बता दें कि सुभाष कश्यप बागपत जिले के वाजिदपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि वह लोगों को लॉकडाउन में जागरूक कर सब्जी बेचने वाले बने हैं। उन्हें फौज में सिखाया जाता है कि जब देश पर विपदा आती है तो पूरे देश को एकसाथ खड़े होकर उसका मुकाबला करना चाहिए। अब देश मे कोरोना जैसी बीमारी फैल रही है ऐसे में किसी को कोई दिक्कत न हो।

Updated on:
18 Apr 2020 12:53 pm
Published on:
18 Apr 2020 12:52 pm
Also Read
View All