3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के दौरान भीषण हादसे में UP Police के हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी

Highlights - मुजफ्फरनगर में चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग हुआ हादसा - सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात थे हेड कांस्टेबल संजीव कुमार - एसपी सिटी व सीओ सदर ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए व्यक्त की संवेदना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Apr 2020, 12:18 PM IST

muzaffarnagar.jpg

मुजफ्फरनगर. लॉकडाउन के दौरान हुए एक भीषण सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात हेड कांस्टेबल मुजफ्फरनगर में चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग से कार में सवार होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी व सीओ सदर सूचना मिलने के बाद सीएचसी पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन के चलते मायके नहीं जा पाने पर विवाहिता ने किया सुसाइड

दरअसल, मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मढियाई गांव के रहने वाले हेड कांस्टेबल 50 वर्षीय संजीव कुमार सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाने में हेड मोहर्रिर थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह चरथावल की ओर से कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार सीधे पेड़ से टकरा गई। इस दौरान संजीव कुमार पेड़ और कार के बीच में फंस गए। इसी बीच मौके पर गश्त कर रहे दधेडू चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह और थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव ने संजीव कुमार को घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के दौरान मिले आधार कार्ड से संजीव कुमार की शिनाख्त करते हुए उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएचसी में मृतक हेड कांस्टेबल के परिजन भी पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।

हेड कांस्टेबल की मौत की खबर सुनते ही एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ सदर कुलदीप कुमार हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। बताया जा रहा है कि मृतक संजीव कुमार मुजफ्फरनगर के पुलिस कार्यालय में लंबे समय तक पीआरओ रह चुके हैं। एसओ ने बताया कि मृतक संजीव कुमार के बेटे अंकुर की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- हॉटस्पॉट की निगरानी कर रहा ड्रोन अचानक लापता होने से मचा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश