3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के चलते मायके नहीं जा पाने पर विवाहिता ने किया सुसाइड

highlights - ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्रब्रह्मपुरी मोहल्ले की घटना - पति के साथ मायके जाने की कर रही थी जिद - मायके नहीं जाने पर कर ली आत्महत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Apr 2020, 11:03 AM IST

suicide.jpg

suicide

ग्रेटर नोएडा. लॉकडाउन कुछ लोगों की जिद के कारण उनके जीवन पर भारी पड़ने लगा है। इसी तरह का एक मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। जहां की रहने वाली एक महिला ने सिर्फ इस बात के लिए सुसाइड कर लिया है, क्योंकि उसकी ससुराल पक्ष के लोग लॉकडाउन के कारण उसे मायके नहीं भेज सके। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे थे लोग, पुलिस का छापा पड़ते ही मची भगदड़

कोरोना लॉकडाउन के दौरान सभी लोगों से घर में सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। कुछ लोग इसका पालन करते हुए अपने घरों में ही कैद हैं तो कुछ लोग अपनों से दूर होने के कारण परेशान हैं और उनके सब्र का बांध भी अब टूटने लगा है। इसी तरह का एक मामला दादरी कस्बे के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले अमित कुमार की शादी पिछले साल ही हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली 20 वर्षीय हेमलता के साथ हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि संतान नहीं होने के कारण महिला परेशान रहती थी।

शुक्रवार को महिला के पति गेहूं लेने के लिए अपनी सुसराल गया था और महिला भी मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिल लॉकडाउन के कारण उसने पत्नी को साथ ले जाने से मना कर दिया। वह अकेला ही ससुराल चला गया। पति के जाने के बाद महिला ने कमरे में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। एसीपी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मेरठ में मेडिकल कालेज के डॉक्टर पर हमला, माता-पिता से भी अभद्रता, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश