पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर सेक्टर-6 में किराए पर रहने वाले डा. प्रशांत भटनागर मेडिकल कालेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। डॉक्टर की ड्यूटी मेडिकल कालेज में कोरोना वारियर के तौर पर लगी है। कालोनी के लोग कभी कॉलोनी के गेट का ताला लगाकर तो कभी किसी और तरीके से डॉक्टर को परेशान कर रहे थे। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि मेडिकल मेे डॉक्टर प्रशांत भटनागर की कालोनी में गार्ड का केबिन रखा हुआ है। जो रोज हटाकर दूसरी जगह रख दिया जाता है। शुक्रवार को केबिन डॉक्टर के घर के बाहर रखा हुआ था, जिस पर डॉक्टर ने गाड़ी खड़ी करने के लिए स्थान नहीं मिलने पर विरोध किया। इसके बाद लोगों से उनकी कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना वायरस के कारण भी डॉक्टर के खिलाफ अफवाह फैलाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस जांच कर रही है।