23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / एक जमाती और उसके संपर्क में आने वाले तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव, मेरठ में कुल मरीजों की संख्या हुई 68

एक जमाती और उसके संपर्क में आने वाले तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव, मेरठ में कुल मरीजों की संख्या हुई 68

Highlights मेरठ मेडिकल कालेज की लैब में 157 सैंपलों की हुई जांच मेरठ के जाकिर कालोनी को रहने वाला है संक्रमित जमाती पूरे क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करके बाहर निकलने पर पाबंदी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Apr 2020, 10:09 AM IST

meerut

मेरठ। मेरठ ही नहीं पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में जमातियों ने कोरोना को लेकर की गई सुरक्षा की तैयारियों का खेल बिगाड़ दिया। यहां जमातियों में कोरोना संक्रमण की तस्वीर दिनों-दिन भयावह होती जा रही है। पुलिस-प्रशासन के आग्रह के बावजूद भी कोरोना संक्रमित जमाती बाहर नहीं आ रहे। जिससे इनके द्वारा एक समाज के बड़े तबके को भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में मेरठ में एक जमाती समेत तीन उसके संपर्क में आए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः Lockdown के दौरान मेरठ में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की लाठियों से पीटकर हत्या, शव छत से फेंका

कोरोना संक्रमित मिला जमाती जिले के लिसाडी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी का रहने वाला है। क्षेत्र में जमाती के कोरोना पीडि़त मिलने से हड़कंप मच गया है। लोगों में दहशत व्याप्त है। वहीं पूरे क्षेत्र केा हॉट स्पाट घोषित करते हुए लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि मेरठ में मरीजों की संख्या 68 तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मेडिकल कालेज की माइक्रोबायोलोजी लैब में मेरठ के 157 सैंपलों की जांच की, जिसमें चार में पॉजिटिव वायरस मिला। उन्होंने बताया कि गत दिनों जाकिर कालोनी में एक जमाती संक्रमित मिला था, जिसके परिवार के तीन सदस्यों को कोरोना हो गया है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: कोरोना वायरस से चार मरीजों ने जीती जंग, बताया- संक्रमित होने के बाद लगता था ऐसा

परतापुर स्थित शेल्टर हाउस में रखे गए न्यू इस्लामनगर के एक जमाती में वायरस मिलने पर कैंप में हड़कंप मच गया। यहां पर करीब 60 जमाती रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर रात कैंप में एंबुलेंस भेजकर मरीज को खेकड़ा में भर्ती कराया। गुरूवार को परतापुर स्थित इस शेल्टर हाउस में बड़े पैमाने पर सैंपलिंग की जाएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने कहा कि मेरठ के जो सैंपल जांच के लिए मेडिकल लैब भेजे गए, उनमें 47 सैंपल राजेंद्र नगर से लिए गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लंबा अभियान चलाया।