3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे थे लोग, पुलिस का छापा पड़ते ही मची भगदड़

Highlights - बागपत जिले के छपरौली कस्बे की मदीना मस्जिद में उड़ाई गई सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां - सभासद समेत चार काे पुलिस ने पकड़ा, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश - पुलिस को मस्जिद में देख पांच लोग हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Apr 2020, 10:23 AM IST

baghpat2.jpg

बागपत. कोरोना महामारी से लोगों के जीवन को बचाने के लिए सरकार और प्रशासन भले ही लाख कोशिश कर रहे हों, लेकिन कुछ लोग अभी भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बागपत का है, जहां एक मस्जिद में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए सामूहिक रूप से कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे। इसकी जानकारी मिलते तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस को देख भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पांच लोग भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी है।

यह भी पढ़ें- Coronavirus: बच्ची ने लिया जन्म, परिजनों ने रखा नाम कोरोना कुमारी

दरअसल, यह मामला बागपत जिले के छपरौली कस्बे की मदीना मस्जिद का है। शुक्रवार को सूचना के बाद पुलिस ने छापा मारा तो मदीना मस्जिद में कुछ लोग लॉकडाउन के नियम को तोड़ते हुए नमाज पढ़ रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 लोगों को नमाज अदा करते हुए देखा, जिनमें सभासद फरमान भी मौजूद था। जब पुलिस ने उनसे सवाल किया गया कि आपको क्या लाकडाउन के नियमों का पता नहीं है। आप लाॅकडाउन के नियम को तोड़ते हुए मस्जिद में नमाज पढ़ रहे हो। आप इकट्ठे होकर मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ सकते। इस पर कस्बे के सभासद फरमान ने कहा कि उन्होंने नमाज पढ़ने की परमिशन एसपी बागपत से ली हुई है और वह लाॅकडाउन के चलते शुरू से ही नमाज अता करते आ रहे हैं ।

पुलिस ने जब उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की तो मौका पाकर मस्जिद से पांच लोग फरार हो गए। वहीं चार लोगों को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। दबोचे गए लोगों में फरमान अली पुत्र केस उद्दीन, रईसों पुत्र रशीद, रियाजउद्दीन पुत्र सलाम अत, उल्ला अकरम मोहम्मद पुत्र लियाकत है। वहीं फरार आरोपियों में वसीम पुत्र अलीशेर उस्तापुर पुत्र अनीश शमशाद पुत्र वहीदा फुरकान पुत्र सत्तार व रिजवान पुत्र इरशाद पर पुलिस ने धारा 188 महामारी अधिनियम 3 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष छपरौली दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके बाद बाकी पांच आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Corona Update: मुरादाबाद में दस महीने के बच्चे के साथ पांच साल की मासूम समेत सात मरीज बढ़े