
मुरादाबाद: जनपद में कोरोना का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार रात आयी रिपोर्ट में सात लोगों में और कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें दस महीने का बच्चा और पांच साल की उसकी बहन भी शामिल है। इन दोनों में कोरोना की संभावना उनके ताऊ-ताई से मानी जा रही है जोकि पहले से पॉजिटिव होने के चलते भर्ती हैं। व गोविन्द नगर इलाके में 63 वर्षीय महिला में भी कोरोना होने से प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए हैं। क्यूंकि न ही वो जमातियों के सम्पर्क में आई और न ही उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री है। फ़िलहाल उस इलाके को सील कर महिला के परिवार को क्वारंटाइन कर सैम्पल लिए गए हैं।
OMG: लॉक डाउन में प्रधानपति, पूर्व सैनिक व बैंककर्मी के घर बनाई जा रही थी कच्ची शराब, तीन गिरफ्तार
ताऊ-ताई ने दिया कोरोना
जनपद में अब कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 39 पहुंच चुकी है। इनमें मूंढ़ापांडे की युवती और गोविंदनगर की एएनएम को छोड़कर अधिकतर लोग जमातियों एवं पाजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले हॉटस्पाट जोन के लोग हैं। शुक्रवार की रिपोर्ट देखकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी है। मुगलपुरा के 10 माह का बच्चा और उसकी पांच साल की बहन के पॉजिटिव आने से संक्रमण के तेजी से फैलने की आशंका है। बच्चों के ताऊ को करीब एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल में भर्ती कर सैंपल लिया था। ताऊ का जमात से संपर्क बताया जा रहा है। ताऊ की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन पूरे परिवार को क्वारंटीन कर 14 और 15 अप्रैल को सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें भाई का परिवार भी शामिल था। अस्पताल में भर्ती पाजिटिव की गुरुवार को पत्नी की सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। शुक्रवार को भतीजे और भतीजी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। भाई-बहन आईएफटीएम में क्वारंटीन हैं। बच्चों के पिता और मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
Rashifal: शनिवार आज सभी 12 राशियों के लिए लाभ के पद पर है शतभिषा नक्षत्र, जानिए अपना राशिफल
बढ़ सकती है मुश्किल
सीएमओ डॉ एमसी गर्ग के मुताबिक जिन्हें भी ज़रा सा भी लक्षण है वे खुद सामने आकर चेकअप कराएं खासकर हॉटस्पॉट वाले इलाकों में या फिर जो जमातियों के सम्पर्क में रहे हैं। इस तरह से स्थिति और बिगड़ने की संभावना है। शुक्रवार को जो रिपोर्ट आई है उसमें चार जमाती गैर राज्य के हैं। फ़िलहाल अभी स्वास्थ्य टीमें घर-घर सर्वे कर रहीं और सैम्पल की प्रक्रिया भी तेज की गयी है।
Published on:
18 Apr 2020, 9:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.