scriptRashifal: शनिवार आज सभी 12 राशियों के लिए लाभ के पद पर है शतभिषा नक्षत्र, जानिए अपना राशिफल | Aaj ka rashifal in hindi 18 april 2020 | Patrika News
सहारनपुर

Rashifal: शनिवार आज सभी 12 राशियों के लिए लाभ के पद पर है शतभिषा नक्षत्र, जानिए अपना राशिफल

Highlights

चंद्र राशिफल से जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
शनिवार आज एक ही दिन में बन रहे हैं दाे-दाे शुभ याेग

सहारनपुरApr 18, 2020 / 06:21 am

shivmani tyagi

Aaj ka rashifal 31 Jan: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 31 Jan: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka Rashifal in Hindi 18 अप्रैल 2020 शनिवार आज चंद्रमा दिनभर कुंभ राशि में है। शतभिषा नक्षत्र में शुक्र याेग बन रहा है। शाम 7:00 बजे ब्रह्मा योग बनेगा। इस तरह एक ही दिन में आज दाे-दाे शुभ याेग बन रहे हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। सभी 12 राशियों का आज का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।
मेष राशिफल कहता है कि आज मेष राशि वालों को जल्दबाजी नहीं करनी है। पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है लेकिन संतान के प्रति चल रही चिंताएं बढ़ सकती हैं। आज दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है।
वृष राशिफल कहता है कि आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। खर्च बढ़ने की आशंकाएं भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। बेवजह के मामलों में उलझने से बचें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है।
मिथुन राशिफल कहता है कि आज कोई भी नया कार्य करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना आवश्यक है। समय प्रबंधन आज आपके लिए जरूरी होगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें।

कर्क राशिफल कहता है कि आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम समय है। प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशिफल कहता है कि आज का समय आपके लिए उत्तम है। भाग्य का साथ मिल रहा है लेकिन पारिवारिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। इससे आपका भाग्य उदय होगा।

कन्या राशिफल कहता है कि आज कन्या राशि वालों को किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। खर्च की आशंकाएं बढ़ रही हैं। सेहत के प्रति भी सचेत रहें।
तुला राशिफल कहता है कि आज गुस्सा आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए कठिनाई भरा समय है। माता पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कोई भी नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने कार्यों को पूर्ण करें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य बीतेगा। दोपहर बाद का समय उत्तम है। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो दोपहर बाद ही नए कार्य की शुरुआत आपको करनी चाहिए। नौकरी पेशा लोगों की राशि में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

धनु राशि वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन गुस्से से बचना होगा। बहस करने से बचें। पारिवारिक सदस्यों से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। इससे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं।

मकर राशिफल कहता है कि आज अति उत्साह से आपको बचना चाहिए। भाग्य का साथ मिल रहा है लेकिन वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। कड़वे वचन और गुस्सैल व्यवहार आज आपके लिए उचित नहीं है।

कुंभ राशिफल कहता है कि दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। दिन सामान्य बीतेगा। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो समय उत्तम है। आज नया वाहन भी खरीद सकते हैं।
मीन राशिफल कहता है कि मन को काबू करना आपके लिए आवश्यक है। आपका मन इन दिनों चंचल है। बदलाव का समय है। कोई भी कार्य करने से पहले सोच समझ कर ही कदम उठाना चाहिए।

Home / Saharanpur / Rashifal: शनिवार आज सभी 12 राशियों के लिए लाभ के पद पर है शतभिषा नक्षत्र, जानिए अपना राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो