3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: लॉक डाउन में प्रधानपति, पूर्व सैनिक व बैंककर्मी के घर बनाई जा रही थी कच्ची शराब, तीन गिरफ्तार

Highlights भारी मात्रा में कच्ची शराब भी बरामद ग्राहक बनकर पहुंची सहारनपुर पुलिस पुलिस कार्रवाई देख ग्रामीण भी हैरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 18 Apr 2020, 6:58 AM IST

saharanpur_police2.jpg

saharanpur

सहारनपुर। Corona virus के खतरे काे देखते हुए किए गए लॉक डाउन ( corona lockdown ) में सहारनपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब पकड़ी है। ग्राहक बनकर पुलिस ने आर्मी से रिटायर्ड प्रधानपति और बैंककर्मी के घर में छापा मारा ताे घर के अंदर चल रही शराब की फैक्ट्री काे देखकर खुद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें: नाेएडा: टिक-टॉक वीडियो पर लाइक नहीं मिलने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, माैके से करीब 80 लीटर शराब बरामद हुई। इतना ही नहीं करीब पांच लीटर अपमिश्रित रेक्टीफाइड के साथ-साथ सुल्फा व चरस भी बरामद हुई है। पुलिस ने माैके से शराब बनाने के उपकरण समेत तीन लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। इनमें दाे बाप-बेटा हैं। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इस गांव के ही लाेगाें काे भी यह जानकारी नहीं थी कि उनके गांव में इतनी बड़ी मात्रा में अवैश शराब बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Lockdown: बाइक पर निकले SSP के ग्राउंड टेस्ट में कई पुलिसकर्मी फेल, आज से जिले में बढ़ेगी सख्ती

इससे भी अधिक हैरानी की बात यह है कि, जिस व्यक्ति के घर में शराब की यह फैक्ट्री चल रही थी वह आर्मी से रिटायर्ट है और प्रधानपति हाेने के साथ-साथ आर्मी काेटे से बैंककर्मी भी है। यानि साफ है कि यह शराब पूर्व सैनिक, प्रधानपति और बैंककर्मी के घर में बनाई जा रही थी। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव वाले भी हैरान हैं।

जानिए पूरा मामला

बड़गांव थाना प्रभारी संजीव यादव के अनुसार सूचना मिली थी कि क्षेत्र के भटपुरा गांव के प्रधान के घर शराब की कसीदगी हाे रही है। इस सूचना पर एसएसआई दीपक कुमार टीम के साथ गांव गए। टीम ने सुशील पुत्र ठाठ सिंह के घर पर छापेमारी की ताे माैके से 80 लीटर देशी शराब, 5 लीटर रेक्टीफाइड समेत शराब बनाने के उपकरण भी मिले और जब पुलिस घर में पहुंची ताे माैके पर शराब बनाई जा रही थी। इस पर पुलिस ने सुशील पुत्र ठाठ सिंह और इसके बेटे दीपक समेत जैकी पुत्र उर्फ महिला पुत्र गुलाब सिंह काे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया मुख्यअभियुक्त सुशील माैजूदा प्रधानपति हाेने के साथ-साथ आर्मी से रिटायर्ट हाेकर नानाैता स्थित एक बैंक में कर्मचारी भी है।