बागपत

धान क्रय के लिए किसानों के मोबाइल नंबर अब पोस्ट ऑफिस में होंगे अपडेट

धान क्रय के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि किसानों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है। जिसके चलते वे अपना धान नहीं बेंच पा रहे हैं। इसका कारण किसानों के मोबाइल नंबरों का आधार में अपडेट नहीं होना है। किसानों की इस समस्या को अब डाक विभाग दूर करेगा।
1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2021, 11:20 AM IST
aadhar.jpg

बागपत. धान क्रय के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान आधार में दर्ज मोबाइल फोन नंबर निष्क्रिय होने, गलत होने अथवा दर्ज न होने से किसानों के सामने धान क्रय केंद्रों पर धान बेचने में समस्या आ रही है। अभी तक हजारों की संख्या में ऐसे किसान हैं जिनका रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पाया है। समस्या को दूर करने के लिए खाद्य विपणन विभाग ने अब डाकघर की मदद ली है। अब आधार कार्ड से किसानों के मोबाइल फोन नंबर अपडेट करने के लिए पोस्ट ऑफिस मदद करेगा।

बता दे कि धान खरीद एक नवंबर से शुरू होने वाली है। किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है। इसके लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार पर जो मोबाइल फोन नंबर अंकित होगा, उसी पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच रहे हैं तो नंबरों को लेकर उनके सामने परेशानी आ रही है।

किसी के आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल फोन नंबर निष्क्रिय हो चुका है। किसी के आधार में मोबाइल फोन नंबर ही दर्ज नहीं है तो किसी का गलत नंबर दर्ज है। खाद्य विपणन विभाग ने किसानों की मदद के लिए डाक विभाग का सहारा लिया है। पोस्टमास्टर किसानों के मोबाइल फोन नंबर अपडेट करने में सहयोग करेंगे।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी बागपत कौशल देव ने बताया कि मोबाइल फोन नंबर के आधार लिंक में समस्या आने से पंजीयन में परेशानी हो रही है। किसानों के मोबाइल फोन नंबर अपडेट करने के लिए डाक विभाग सहयोग करेगा। जिले में इस बार भी दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

Published on: