
बागपत: छपरौली क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने थाने पहुंचकर अपने ही पिता पर गंभीर आराेप लगाए ताे पुलिस भी हैरान रह गई। लड़की ने बताया कि पिता पिछले तीन सालों से याैन शाेषण कर रहा है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आराेपी पिता काे गिरफ्तार कर लिया है। crime against women in up वाली यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
लॉकडाउन ( lockdown ) के बाद से बागपत में आपराधिक घटनाएं जारी हैं। पुरानी रंजिशों में अपराध होना यहां पर आम बात है लेकिन छपरौली क्षेत्र के गांव में घटित इस घटना ने सभी काे हैरान कर दिया। यहां थाने पहुंची एक लड़की ने पुलिस काे बताया कि वह घर में सुरक्षित नहीं है। घर की दहलीज के अंदर पिता तीन साल से उसका याैन शाेषण कर रहा है। इस शिकायत काे सुनकर पुलिस सन्न रह गई।
पुलिस ने शिकायत काे गंभीरता से लिया और गांव पहुंचकर लड़की के पिता काे गिरफ्तार कर लिया। एसपी बागपत प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि एक बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का अरोप लगाया है जिसमें कारवाई की गयी है। आरोपित को गिरफतार कर लिया गया है पूरी घटना की जांच की जा रही है।
आराेपी काे गिफ्तार कर पुलिस थाने लेकर आई और उससे पूछताछ की। लड़की की पहचान सार्वजनिक ना हाे इसलिए यहां हम आराेपी का नाम भी नहीं बता रहे हैं। पुलिस ने आराेपी काे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहां से न्यायालय ने इसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह घटना शनिवार काे बागपत जिले में चर्चा का विषय बनी रही।