12 जून काे मुजफ्फरनगर में एक साथ 19 लाेगाें की ( Corona virus )
रिपाेर्ट पॉजिटिव आई थी। अब इसी काे देखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं। रविवार काे मुजफ्फरनगर में एक भी प्रतिष्ठान , दुकान या शॉपिंग मॉल नहीं खुलेगा। यातायात भी पूरी तरह से बंद रहेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि सप्ताह में एक बार पूर्ण लॉक डाउन करने से कोरोना वायरस के फैलने में ब्रेक लगेगी। जिलाधिकारी के आदेशों के बाद शनिवार काे पुलिस ने पूरे जिले में गांव-गांव पहुंचकर लाेगाें काे बताया कि रविवार काे काेई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा।