बागपत

होटल में भतीजे के साथ पत्नी को रंगे हाथों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा! मारते-मारते बाहर लाया पति

Wife Caught Red Handed: होटल में भतीजे के साथ पत्नी को रंगे हाथों आपत्तिजनक स्थिति में पति ने पकड़ लिया। जिसके बाद पति, पत्नी को मारते-मारते होटल के बाहर लाया।

2 min read
Apr 04, 2026
होटल में पत्नी को भतीजे के साथ देख भड़का पति। फोटो सोर्स-AI

Wife Caught Red Handed: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को होटल के कमरे में अपने ही भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

ये भी पढ़ें

‘मैं अतीक का आदमी हूं, हलक के अंदर पिस्टल डालकर गोली मार दूंगा’, वकील को भी दी धमकी दी, पूरा मामला है क्या?

पत्नी पर नजर रख रहा था पति

जानकारी के अनुसार, बागपत कस्बा निवासी एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के व्यवहार पर काफी समय से शक था। इसी वजह से वह उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। गुरुवार को जब उसे पत्नी के चुपके से कहीं जाने की भनक लगी, तो वह उसका पीछा करने लगा।

होटल में पहुंचकर हुआ खुलासा

पत्नी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक होटल में पहुंची, जहां पहले से ही युवक का भतीजा मौजूद था। दोनों एक कमरे में चले गए। कुछ देर बाद पति भी होटल पहुंच गया और कमरे में जाकर दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

मारपीट और हंगामा

पत्नी और भतीजे को एक साथ देख पति आपा खो बैठा और उसने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है पति, पत्नी को होटल के बाहर तक पीटता हुआ लाया। इस दौरान मौका पाकर भतीजा वहां से फरार हो गया। होटल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

वीडियो बनाने पर भी विवाद

घटना के दौरान एक महिला वीडियो बनाने लगी, जिस पर पति ने आपत्ति जताई। गुस्से में उसने महिला का मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

हंगामे के बीच पति-पत्नी के बीच तीखी बहस भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर थाने ले आई। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

पुलिस का बयान

कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने शिकायत देने से इनकार कर दिया। इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

यह पूरी घटना बागपत शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। होटल में हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की खबर तेजी से फैल रही है।

ये भी पढ़ें

‘ना कोई छूटे, ना टूटे और ना रूठे’, डिप्टी CM मौर्य बोले- हनुमान जी की तरह अपनी शक्ति याद करें कार्यकर्ता

Also Read
View All

अगली खबर