बागपत

प्याज से भरे ट्रक में जांच के दौरान मिला कुछ एेसा कि पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, देखें वीडियो-

- ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एसटीएफ आैर पुलिस की संयुक्त कार्रवार्इ- लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए प्याज के बोरों के नीचे छिपार्इ गर्इ थी 20 लाख रुपये की अवैध शराब
2 min read
Mar 13, 2019
baghpat police
प्याज से भरे ट्रक में जांच के दौरान मिला कुछ एेसा कि पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, देखें वीडियो-

बागपत. हरियाणा से बागपत बॉर्डर के जरिये जमकर शराब की तस्करी हो रही है। इसको लेकर प्रशासन पहले ही सख्त आदेश जारी कर चुका है, लेकिन तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन करोड़ों की लागत से बने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर अवैध शराब की गाड़ियां पकड़ी जा रही हैं। ताजा मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का है। जहां मेरठ एसटीएफ ने खेकड़ा पुलिस के साथ मिलकर एक प्याज से भरे ट्रक को पकड़ा है, जिसके अंदर 875 पेटी देसी शराब छिपाकर ले जार्इ जा रही थी।

एसपी रणविजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ मेरठ के एसआई सुनील कुमार और खेकड़ा पुलिस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना के बाद ट्रक को पहचान लिया गया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गर्इ। पुलिस के अनुसार, प्याज की बोरियों के नीचे 875 देसी शराब की पेटियां छिपार्इ गर्इ थीं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

एसपी रणविजय सिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक सुंदर सिंह मान पंजाब का रहने वाला है, जिसके साथ दो सहयोगी शाहरुख व मोमिन मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह शराब लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए गोंडा और बस्ती ले जार्इ जा रही थी। पकड़ी गर्इ शराब की कीमत 20 लाख रुपए की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated on:
13 Mar 2019 01:07 pm
Published on:
13 Mar 2019 01:07 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत