26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबरः बसपा सुप्रीमो मायावती नगीना से नहीं, अब इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

बसपा ने नगीना सुरक्षित सीट से गिरीश चंद्र जाटव को चुनाव लड़ने की तैयारी के लिए कहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Mar 2019, 12:03 PM IST

BSP Suprimo Mayawati

बड़ी खबरः बसपा सुप्रीमो मायावती नगीना से नहीं, अब इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

बिजनौर. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सभी दलों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो सपा-बसपा गठबंधन में बसपा के खाते में आर्इ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। यही वजह है कि नगीना सुरक्षित सीट से गिरीश चंद्र जाटव को चुनाव लड़ने की तैयारी के लिए कह दिया गया है। बता दें कि पहले अटकलें लगार्इ जा रही थीं कि बसपा सुप्रीमो मायावती नगीना सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। अब इस सीट से गिरीश चंद्र जाटव के उतारे जाने के बाद मायावती बिजनौर या अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से चुनावी समर में उतर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह फिर बदलेंगे अपनी सीट, वेस्‍ट यूपी की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!

बता दें कि 2009 लोकसभा चुनाव में नगीना सुरक्षित सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी यशवीर धोबी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बसपा के आरके सिंह को हराकर इस सीट पर कब्जा किया था। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा के यशवीर धोबी को भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। बता दें कि परिसीमन के बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में नगीना सुरक्षित सीट बन गर्इ थी। अब सपा-बसपा गठबंधन के बाद यह सीट बसपा के खाते में आर्इ है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elelction 2019: चुनावों से पहले बसपा को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका,इस बड़े मुस्लिम नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

उल्लेखनीय है कि नगीना सीट बसपा के खाते में आते ही यशवीर ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी। गठबंधन के बाद यशवीर को समाजवादी पार्टी से टिकट मिलना मुमकिन नहीं था। यही वजह है कि यशवीर धोबी अब भाजपा में अपनी संभावना तलाश रहे हैं। सूत्रों कहते हैं कि भाजपा नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट से सांसद डाॅ. यशवंत सिंह का टिकट काटकर यशवीर धोबी को चुनाव मैदान में उतार सकती है। ज्ञात हो कि 2 अप्रैल 2018 को दलित आरक्षण आंदोलन के समय डाॅ. यशवंत सिंह ने बगावती तेवर दिखाए थे। यही वजह है कि उनके स्थान पर यशवीर को टिकट देने की अटकलें लगार्इ जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- इस ज्योतिष ने पीएम मोदी को लेकर की भविष्यवाणी, बढ़ सकती है कांग्रेस की टेंशन