26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस ज्योतिष ने पीएम मोदी को लेकर की भविष्यवाणी, बढ़ सकती है कांग्रेस की टेंशन

-नरेंद्र मोदी फिर कोई करिश्मा कर पायेंगे या नहीं। -विपक्ष के लिए अच्छी खबर नहीं दी है -सिंहासन बचाने की चुनौती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 13 Mar 2019, 11:19 AM IST

moradabad

इस ज्योतिष ने पीएम मोदी को लेकर की भविष्यवाणी, बढ़ सकती है कांग्रेस की टेंशन

मुरादाबाद: अब जब लोकसभा चुनावों की घोषणा हो गयी है और पार्टियों और नेताओं ने अपनी चालें चलना शुरू कर दी हैं। ऐसे में सभी दलों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ दिख रही है। भाजपा के सामने जहां अपना सिंहासन बचाने की चुनौती है तो वहीँ विपक्षी कांग्रेस अन्य दलों के साथ मिलाकर भाजपा को सत्ता से हटाने की पूरी जुगत में है। लेकिन क्या भाजपा के लिए करिश्माई नेता साबित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर कोई करिश्मा कर पायेंगे या नहीं। क्या कहता है उनके बारे में इस बार ज्योतिष और उनका भविष्य ये जानने के लिए टीम पत्रिका ने महानगर के वरिष्ठ ज्योतिषी पंकज वशिष्ठ से चर्चा की। जिसमें उन्होंने विपक्ष के लिए अच्छी खबर नहीं दी है।

Lok Sabha Elelction 2019: चुनावों से पहले बसपा को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका,इस बड़े मुस्लिम नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

ये चल रही दशा
ज्योतिष पंकज वशिष्ठ के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 में गुजरात के मेहसाणा में हुआ है। उस हिसाब से उनकी कुंडली में इस समय चंद्रमा की महादशा चल रही है। वृश्चिक लगन में जन्म के चलते उनका भाग्यांक 5 और जमंक 8 है। जोकि उन्हें लाभ देगा। पंकज वशिष्ठ ने बताया कि चन्द्रमा की महादशा और शनि की उतरती साढ़े साति उनकी कुंडली में 27 सितम्बर 2019 तक है। जो उन्हें लाभ देगी।

राजनाथ सिंह फिर बदलेंगे अपनी सीट, वेस्‍ट यूपी की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!

ये हैं योग
उन्होंने बताया कि कुंडली के हिसाब से कई योग बन रहे हैं जिस कारण वे दोबारा प्रधानमंत्री बन सकते हैं। इसमें राजयोग,गजकेसरी योग, मूसल योग,केदार योग,रुचक योग,चन्द्र मंगल योग और शंख योग शामिल हैं। ये सभी मिलकर उनके लिए लाभ देने की स्थिति में है। फिर उनके जन्म के समय के हिसाब से उनके लिए बन रहा अनुराधा नक्षत्र ही अपने आप में सक्षम है।

लाेकसभा चुनाव 2019: आचार संहिता लगते ही पुलिस ने चढ़ा ली हैं आस्तीनें, देखिए वीडियाे
लेना होगा समर्थन
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सफलता जरुर मिलेगी लेकिन वो इतनी आसान नहीं होगी। इस बार उन्हें और पार्टियों के समर्थन की भी जरूरत पड़ सकती है। क्यूंकि कुंडली में 2014 वाले भी योग नहीं है। हां बाकि दलों और नेताओं से जरुर मजबूत हैं।