26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING NEWS: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

-भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर पर मुकदमा दर्ज-चंद्रशेखर पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप-तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 13 Mar 2019, 11:49 AM IST

bhim army

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

सहारनपुर। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर एक बार फिर से सुर्खियों में है। सहारनपुर से दिल्ली जाते हुए उसके पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। गिरफ्तारी के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की तबियत खराब हो गई। जिसके चलते उनको मेरठ भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें : रेप की कोशिश कर रहे बदमाशों ने पहले पूछा लड़की का धर्म और फिर कर दिया हैरान कर देने वाला काम, देखें वीडियो

वहीं खबर है कि चन्द्रशेखर आजाद सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ देवबन्द पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चन्द्रशेखर आजाद पर 147/188/171f/341/353 IPC की धाराओं मे किया मामला दर्ज किया है ।दरअशल चंद्रशेखर के उपर आचार संहिता लगने के बाद बिना अनुमति के गावं काशीपुरा से हुंकार रैली निकालने के आरोप है। पुलिस ने जब आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने से रोका तो समर्थकों ने मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर पुलिस की गाड़ी का घेराव कर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए क्यों

दरअसल, चंद्रशेखर मंगलवार को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ देवबंद में रैली निकल रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कासमपुर से उन्हें हिरासत में ले लिया। इस बीच उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों समर्थकों ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर पर स्टेट हाईवे पर पुलिस की गाड़ी का घेराव कर जमकर हंगामा किया।