बागपत

बड़ी खबर: पीओके में भारतीय वायुसेना के हमले के बाद देश के युवाओं से पीएम से की अब यह मांग- देखें वीडियो

- भारतीय वायुसेना के पीआेके के आतंकी अड्डों पर की गई बमबारी के बाद भारतीय युवाओं में जोश हुआ दोगुना - 26 फरवरी को तड़के 12 भारतीय लड़ाकू विमानों मिराज 2000 ने एलओसी पार करके की बमबारी - 12 आतंकी अड्डोें पर करीब 1000 किलों बम बरसाए गए
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2019, 10:29 AM IST
surgical strike 2
बड़ी खबर: पीओके में भारतीय वायुसेना के हमले के बाद देश के युवाओं से पीएम से की अब यह मांग- देखें वीडियो

बागपत। भारतीय वायुसेना के पीआेके के आतंकी अड्डों पर की गई बमबारी के बाद भारतीय युवाओं में जोश दोगुना हो गया है। उनको उम्‍मीद थी कि भारत पुलवामा हमले का बदला जरूर लेगा। हालांकि, उन्‍होंने ऐसे कई और हमलों की भी उम्‍मीद जताई। आपको बता दें क‍ि 26 फरवरी को तड़के 12 भारतीर लड़ाकू विमानों मिराज 2000 ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार करके 12 आतंकी अड्डोें पर करीब 1000 किलों बम बरसाए हैं। बताया जा रहा है क‍ि इस हमले में करीब 300 आतंकी मारे गए हैं।

'मन में बहुत उत्‍साह है'

इस हमले को लेकर निकुंज त्‍यागी ने कहा, मन में बहुत उत्‍साह है कि सरकार ने ऐसा रिएक्‍शन दिया है। भारत ने हमारे जवानों की शहादत का बदला लिया है। हमें पहले से उम्‍मीद थी कि कुछ होने वाला है। मोदी जी कुछ बड़ा करेंगे। आने वाले समय में आतंकियों पर और बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

'इस कार्रवाई हुई खुशी'

दीपक ने कहा, हम इस कार्रवाई से बहुत खुश हैं। पहले से उम्‍मीद थी कि मोदी जी कुछ बड़ा करेंगे। ऐसी कार्रवाई और होनी चाहिए, जिससे हमारे शहीद सैनिकों को बदला लिया जा सके और आतंकी आगे से ऐसा कोई भी कदम न उठाएं।

'मोदी जी ने बहुत अच्‍छा फैसला लिया है'

अमित का कहना है, देश में बहुत आक्रोश है। मोदी जी ने बहुत अच्‍छा फैसला लिया है। देश के जो जवान शहीद हुए है, उनका बलिदान व्‍यर्थ नहीं जाएगा। आतंकी संगठनों को लगे कि उन्‍होंने जो गलत किया है, उसका फल भी उन्‍हें गलत ही मिलेगा।

'और ज्‍यादा बड़े अटैक करने चाहिए'

मोहित ने कहा, यह तो कम हुआ है। और ज्‍यादा बड़ा अटैक करना चाहिए थो। हमारे 40 जवान शहीद हुए हैं। कम से कम 400 मारने चाहिए थे। मोदी जी ने जो किया है, बहुत बढ़ि‍या किया है।

Published on: