बागपत

अचानक घर पहुंचे रिश्तेदारों ने बच्चों को लेकर लगा दी दौड़, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

Highlights घर पर अकेली थी विवाहिता तभी पहुंचे रिश्तेदार ससुराल पक्ष ने जाकर बच्चों को अपने साथ ले जाने का किया प्रयास पीडि़ता को दहेज के लिए प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया था बाहर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

2 min read
Nov 28, 2019
Baby

बागपत। जिले में स्थित एकता कॉलोनी में बुधवार को घर पहुंचे ससुरालियों ने (Married) विवाहिता के (Child) बच्चे देने से मना करने पर उसकी मायके में ही जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद ससुरालियों ने बच्चों को लेकर दौड़ लगा दी। उन्हें मौके पर ही पकड़कर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला थाने में ससुरालियों के विरूद्ध मारपीट कर घर से निकाले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी बुधवार को तारीख पर महिला थाने आए थे।

चार साल पहले हुई थी युवती की शादी

जानकारी के अनुसार, हिना पुत्री खुर्शीद निवासी एकता कालोनी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व नोएडा के पर्थला गांव में मुश्तकीम उर्फ आजाद से हुई थी। उसके दो बच्चे अशद व आहाना हैं। आरोप है कि ससुराल वाले (Dowry) दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करते थे। दहेज की मांग पूरी ने होने पर करीब एक माह पूर्व ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। पड़ोसियों के घर से उसने घटना की जानकारी अपने मायके वालों की दी थी। इसके बाद उसके मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे थे और उसे अपने साथ ले आये थे। पीडि़ता ने इस संबंध में महिला थाने में ससुराल वालों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

तारीख पर आने के दौरान ही बच्चों को ले जाने किया प्रयास

बुधवार को ससुराल पक्ष को महिला थाने में तलब किया गया था। आरोप है कि थाने से तारीख लेने के बाद वह लोग एकता कालोनी अपने एक रिश्तेदार के मकान पर आ गये। यहां विवाहिता का आरोप है कि उस समय वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान वह उनके घर आये और जबरन बच्चों को ले जाने लगे। बच्चों को न देने पर उन लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद पीडि़ता ने कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के विरूद्ध तहरीर दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरी तरफ विवाहिता के पति ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि बाइक से गिरकर पीडि़ता घायल हुई है।

Published on:
28 Nov 2019 01:20 pm
Also Read
View All