
गाजियाबाद। वाहन चोरों ने एक बार फिर मौका पाते ही सिहानी गेट इलाके की पोस्ट कहलाई जाने वाली कॉलोनी नेहरू नगर में स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर के आगे खड़ी हुई स्कूटी पलक झपकते ही चोरी कर ली। हालांकि उनकी यह करतूत (CCTV) सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
ग़ाजिय़ाबाद में चोरों के हौसले खासे बुलंद हैंं। यही वजह है कि दिनदहाड़े चोरों ने नेहरू नगर में घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी घटना (CCTV CAMERA) सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं कि दो बाइक सवार वहां पहुंचते हैं। और बहुत ही आसानी से स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। कैमरे में चोरों की बाइक का नंबर भी साफ नजर आ रहा है। इसकी जानकारी लगते ही पीडि़त द्वारा पुलिस को सूचित किया गया । सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस उसी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी आतिश कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी हैं। उसके आधार पर चोरों की तलाश शुरू की जा रही है। जल्द ही चोरोंं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
27 Nov 2019 06:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
