
बुलंदशहर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आप ने पुलिसकर्मियों को चालान करते देखा होगा, लेकिन बुधवार को बुलंदशहर में ऐसा नहीं हुआ। यहां दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट बाइक और स्कूटी चला रहे लोगों को एसएसपी ने गांधीगिरी दिखाई। रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ सड़कों पर उतरे और बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को जहां नि:शुल्क हेलमेट भेट किये। वही हेलमेट धारी दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर उन्हें सम्मानित कर गांधीगिरी दिखाई ।
यातायात नियमों को लेकर किया जागरूक
बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर हेलमेट रोहित वाहन चालकों को बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने रोटरी क्लब के कार्यकर्ताओं के साथ नि:शुल्क हेलमेट सिर्फ इसीलिए दी। जिसे वह हादसे का शिकार ना हो और सुरक्षित अपने घर पहुंच सके । यातायात सड़क सुरक्षा को लेकर संजीदा बुलंदशहर के एसएसपी ने हेलमेट धारक दोपहिया वाहन चालकों को भी गुलाब का फूल भेंट कर अपनी गांधीगिरी दिखाई। ताकि गुलाब का फूल लेकर दोपहिया वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने पर सम्मानित किया जा सके । वाहन चालको में एक सुरक्षा को लेकर संदेश दिया जा सके जीवन बहुमूल्य है।
Published on:
27 Nov 2019 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
