बागपत

अधिकारी और जनप्रतिनिधि आए आमने-सामने, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

ईओ खेकडा ने जहां चेयरपर्सन पर दबंगई के आरोप लगाए तो वहीं अब चेयरपर्सन ने भी एक प्रशासनिक अधिकारी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की है।
2 min read
Jan 02, 2019
chairman
अधिकारी और जनप्रतिनिधि आए आमने-सामने, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

बागपत। बागपत के खेकडा नगर पालिका मेें अंदरूनी जंग अब सडक पर आ गई। ईओ खेकडा ने जहां चेयरपर्सन पर दबंगई के आरोप लगाए तो वहीं अब चेयरपर्सन ने भी एक प्रशासनिक अधिकारी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की है।

दरअसल, ईओ निहारिका सिंह ने चेयरपर्सन संगीता धामा पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। वहीं आरोपों से घिरी चेयरपर्सन संगीता धामा भी अब ईओं खेकडा के खिलाफ खुलकर सामने आ गयी हैं। संगीता धामा का कहना है कि जब से उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन का पद संभाला है तब से ईओ निहारिका सिंह उनका साथ नहीं दे रही है। एक जन प्रतिनिधि होने के नाते नगर पालिका में उनका सम्मान तक नहीं किया जाता है। ईओ अपने प्रशासनिक कार्य कम राजनीति ज्यादा कर रही है।

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को भी ईओ द्वारा उनको जा कर्मचारी के रिटायमेंट पर नहीं बुलाया गय, जबकि उनको जानकारी मिलते ही वे कर्मचारी के लिए उपहार लेकर शुभकामनाएं देने के लिए पहुंची। उन्हें देखकर ईओ के तेवर बदल गये और उन्होंने मेरा अपमान किया। चेयरपर्सन संगीता धामा ने ईओं पर राजनीति करने के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कारवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि 31 दिसंबर की शाम को ईओ निहारिका सिंह और चेयरपर्सन संगीता धामा के बीच विवाद हो गया था। जिसमें ईओं ने चेयरपर्सन संगीता धामा के सुरक्षाकर्मीयों पर बंदूक दिखाकर धमकी देने के आरोप लगाये थे। वहीं संगीता धामा ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए ईओं के खिलाफ जांच की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं।

Updated on:
02 Jan 2019 01:03 pm
Published on:
02 Jan 2019 01:03 pm
Also Read
View All
‘चवन्नी’ से जाट स्वाभिमान तक, पोस्टर में अखिलेश पर कई समाजों के अपमान का आरोप, पश्चिमी यूपी में गरमाई सियासत

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी