सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील एनटीपीसी परिसर में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अानन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान जारचा थाने के अध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने अपनी टीम के साथ सूझ-बूझ एवं धैर्य से काम लेते हुए घर के अंदर प्रवेश किया तथा परिवार के सदस्यों को बंधक बनाने वाले कर्मवीर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। वहीं आरोपी कर्मवीर का कहना है कि वह एनटीपीसी में लाइनमैन के रूप में अनुबंध पर काम करता था। एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक राजेश राय ने कथित अनियमितता के चलते उसे काम से निकाल दिया था। उसके बाद वह अपना काम करने लगा, लेकिन वह काम भी बंद हो गया। तब डीजीएम के यहां काम मांगने गया था, लेकिन वह इस बात का कोई जवाब नहीं दे पाया कि वह तमंचा लेकर क्यों गया था।