7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बालकनी में वाॅक इन टाॅक करना पड़ा भारी, लड़खड़ाकर पांचवीं मंजिल से गिरा तो मचा हाहाकार

नोएडा स्थित आम्रपाली जोडियक सोसायटी की पांचवीं मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Jan 2019, 2:52 PM IST

noida

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बालकनी में वाॅक इन टाॅक करना पड़ा भारी, लड़खड़ाकर पांचवीं मंजिल से गिरा तो मचा हाहाकार

नोएडा. वाॅक इन टाॅक करना एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर उस समय भारी पड़ गया जब वह इमारत की पांचवीं मंजिल पर था। युवक के दोस्तों का कहना है कि शराब के नशे में वह मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान वह फिसल गया आैर नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली फेज थ्री पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- गोकशी को लेकर मुस्लिमों ने कर दिया एेसा एेलान कि हर तरफ हो रही तारीफ

पुलिस के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक परमार (28) सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसायटी की पांचवीं मंजिल में रहता था। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश निवासी विवेक ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। विवेक के साथ फ्लैट में शिवम व एक अन्य युवक भी रहता था, लेकिन दोनों युवक नए साल पर घर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को विवेक के दोस्त यश, शुभम, प्रदीप, मणि कुमार, सार्थक, हर्ष आदि पार्टी करने उसके फ्लैट पर आए हुए थे। 12 बजते ही पार्टी शुरू हो गई। पार्टी के दौरान विवेक समेत सभी दोस्तों ने शराब पी। तड़के करीब 4 बजे विवेक मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। फ्लैट में म्यूजिक तेज होने के कारण वह बात करने बालकनी में चला गया। जब वह कुछ देर तक कमरे में नहीं आया तो दोस्त बालकनी में पहुंचे। बालकनी से देखा तो वह नीचे पड़ा था। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और उसे अस्पताल ले गई।

यह भी पढ़ें- VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा यूपी, एनकाउंटर में 25 हजार के इनामी को किया पस्त, 2 सिपाहियों को भी लगी गोली

युवक के दोस्त यश ने पुलिस को बताया कि सभी ने शराब पी रखी थी। आशंका है कि शराब के नशे में पैर फिसलने पर वह बालकनी से नीचे गिर गया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का माल जलकर हुआ राख, देखें वीडियो-