बागपत

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से टकराकर बाइक में लगी भीषण आग, युवक की जलकर मौत

Highlights: -दीपावली के त्‍योहार पर बागपत में बड़ा हादसा हो गया -दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में बाइक आ गई -आग लगने से बाइक सवार युवक जिंदा जल गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2020, 1:09 PM IST
fire_in_bike_in_baghpat1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बागपत। जनपद में दीपावली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार युवक जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। दरअसल, मामला सिसाना गांव स्थित दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का है। जहां ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक बाइक में आग लग गई। जिसके चलते बाइक सवार युवक जिंदा जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खेकड़ा के अहिरान मोहल्ला निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय युवक शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे बाइक से बागपत से बड़ौत की ओर जा रहा था। इस दौरान सिसाना गांव के सामने पहुंचने पर अचानक ट्रैक्टर-ट्राली सामने आ गई और बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक अचानक आग लग गई। जिसके बाद हाईवे पर भगदड़ मच गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं हाइवे पर भीषण जाम भी लग गया।

आग लगने से बाइक सवार युवक बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से अस्पताल पहुंचाया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस व ग्रामीणों ने बाइक में लगी आग बुझाई तथा हाईवे से बाइक को हटाकर जाम खुलवाया। मामले में कोतवाली एसआइ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बाइक सवार युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published on: