26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीसीएम ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Highlights: -जनपद के लोधा कस्बे में हाईवे की घटना -बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया -पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Nov 2020, 12:30 PM IST

14_bike_accident.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

अलीगढ़। जनपद में हाईवे पर बाइक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर होने से दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने आरोपी डीसीएम ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक अपने ननिहाल से घर लौट रहे थे। इस हादसे में बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें: छह दिन में छह गिरफ्तार, सोनू को कुचलने वाले की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

दरअसल, मामला अलीगढ़ के कस्बा लोधा क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार शाम करीब सात बजे हाइवे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें खैर के सवागढ़ी निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र नरेंद्र व उसकी मौसी का लड़का प्रदीप निवासी जयसिंह नगला (खैर) प्रदीप की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों शुक्रवार को बाइक से गांधीपार्क क्षेत्र के गांव भदेसी स्थित अपनी ननिहाल गए थे। जहां से वापस अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक बाइक धर्मेंद्र चला रहा था। जब ये दोनों कस्बा लोधा में हाईवे पर पहुंचे तो यहां सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा था। जिसके चलते वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था की गई है। यहीं से दोनों गुजर रहे थे कि तभी सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार जमीन पर जा गिरे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, हाइवे पर हादसे के चलते जाम लग गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही आसपास खड़े लोगों ने आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन हुआ था हाथरस कांड, नम आंखों से मां बोली- बेटी के बिना कैसे मनाएं दिवाली

पुलिस के मुताबिक लोगों ने डीसीएम चालक को दबोच लिया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर मृतक के घर वालों की जानकारी जुटाकर सूचना दी। एसओ लोधा रामवकील सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिजनों को सूचित किया गया है। आरोपी डीसीएम ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।