Highlights मामूली विवाद के बाद एक पक्ष ने धारदार हथियारों के साथ दूसरे पक्ष पर हमला बाेल दिया। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है।
बागपत. रटौल गांव में गिरोह बंद करीब 50 लोगों ने चार परिवारों पर हमला बोल दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमें दर्ज कर लिए गए हैं। इनमें 16 लाेग नामजद हैं जबकि 50 से अधिक अज्ञात हैं। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
घटना साेमवार की है। रटौल गांव में लहचैडा मार्ग पर अब्दुल समद पुत्र बब्बू व गांव के ही तीन अन्य युवक दौड लगा रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों उनमें विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे से मारपीट कर दी। इसके बाद अब्दुल समद पक्ष ने दूसरे पक्ष की शिकायत पुलिस से कर दी। इतना करने के बाद भी अब्दुल पक्ष शांत नही हुआ और शाम के समय करीब 50 लोगों के साथ दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला बोल दिया।
यह भी पढ़ें: देवबंद में हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से मुठभेड़
आरोप है कि मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले परिवार के लोग 50 से अधिक की संख्या में आये और एक के बाद एक चार परिवारों के के घरों में घुसकर हमला करने लगे। मकानों और दुकानों में तोडफोड कर दी। इस हमले में चार लाेगों काे गंभीर चाेटे आई। घायलों काे अस्पताल भर्ती कराया गया है माैके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के सामने ही पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
मंगलवार को पुलिस ने 16 लोगों काे नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ खेकडा का कहना है कि मामूली झगडे को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। अन्य दोषियों की तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।