बागपत

मसूद अजहर को लेकर रालोद नेता जयंत चौधरी ने पीएम मोदी के खिलाफ दिया ये विवादित बयान

जयंत चौधरी ने कहा- पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए 56 इंच की सरकार की कोशिश नाले से खाना पकाने की गैस बनाने जैसे प्रभावी
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2019, 12:00 PM IST
Jayan Chaudhary
मसूद अजहर को लेकर रालोद नेता जयंत चौधरी ने पीएम मोदी के खिलाफ दिया ये विवादित बयान

बागपत. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में मसूद अजहर को चीन ने फिर ग्लोबल आतंकी घोषित होने से बचा लिया है। इसको लेकर भारत में सियासत तेज हो गर्इ है। भारत को जहां इससे बड़ा झटका लगा है, वहीं देश की विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने को लेकर मचे इस घमासान के बीच रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। जयंत चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान को अलग-थलग करने की बात कहने वाली 56 इंच की सरकार की कोशिश नाले से खाना पकाने की गैस की तरह प्रभावी है। जल्द ही भक्त कहेंगे कि मोदी चीन को भी अलग-थलग करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें एक और मौका दिया जाए।

उल्लेखनीय है कि कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लगातार चौथी बार भारत को झटका बड़ा झटका लगा है। चीन ने आतंकी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने से फिर बचा लिया है। बता दें कि भारत 10 वर्ष से मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने की मांग करता आ रहा है। इस बार भी अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अजहर मसूद पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए प्रस्ताव में कहा गया था कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर हथियारों के व्यापार और वैश्विक यात्रा से जुड़े प्रतिबंध लगाने के साथ परिसंपत्तियां जब्त की जाएं, लेकिन इस बार भी चीन ने मसूद अजहर को बचा लिया है।

मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव खारिज होने पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी। वहीं इसके बाद देश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गर्इ है। देश के प्रमुख विपक्षी दल मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से डरते हैं। वहीं इस मामले में राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष ने कहा है कि पाकिस्तान को अलग-थलग करने की बात कहने वाली 56 इंच की सरकार की कोशिश नाले से खाना पकाने की गैस की तरह प्रभावी है। जल्द ही भक्त कहेंगे कि मोदी चीन को भी अलग-थलग करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें एक और मौका दिया जाए।

Updated on:
14 Mar 2019, 12:00 PM IST
Published on: