26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में दिखेंगे ये नामी क्रिकेटर

मतदाताआें को जागरूक करने के लिए आएंगे भारतीय क्रिकेट के सितारे प्रशासन ने बनाया पांच-पांच ओवर का मैच खिलाने की योजना राष्ट्रीय आैर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Mar 2019, 4:10 PM IST

lok sabha chunav

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में दिखेंगे ये नामी क्रिकेटर

बुलंदशहर. निर्वाचन आयोग 2019 के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए नर्इ-नर्इ योजनाएं बना रहा है। इसी कड़ी में बुलंदशहर जिला प्रशासन मतदाताआें को जागरूक करने के लिए भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला आैर मोहम्मद कैफ को लाने के प्रयास में जुटा है। जिलाधिकारी अभय सिंह के निर्देश पर जिला खेल अधिकारी ने एक प्रस्ताव तैयार कर उनको सौंपा है। प्रस्ताव के मुताबिक दोनों क्रिकेटर के बीच एक पांच-पांच ओवर का मैच खिलाने की योजना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आैर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- महापंचायत में किया गया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एेलान, प्रशासन में खलबली, देखें वीडियो

बता दें कि बुलंदशहर जिला प्रशासन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए दिव्यांगों को बूथ तक लाने की योजना बनार्इ थी। वहीं अब सभी मतदाताआें को जागरूक करने के लिए नया प्रस्ताव बनाया गया है। योजना के अनुसार सब कुछ ठीक रहा तो भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे आैर उत्तर प्रदेश के नामी क्रिकेटर पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ और पीयूष चावला बुलंदशहर पहुंचेंगे आैर यहां की जनता को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबरः बसपा सुप्रीमो मायावती नगीना से नहीं, अब इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

बता दें कि इसके लिए खुद डीएम अभय सिंह ने पहल करते हुए जिला खेल अधिकारी राजकुमार को अपनी मंशा से अवगत कराते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन करने वाले सभी खिलाड़ियों को बुलंदशहर में आमंत्रित करने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने खेल अधिकारी को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए भी कहा था। इस पर जिला खेल अधिकारी ने प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दिया है। इस प्रस्ताव में दोनों क्रिकेटरों के मध्य पांच-पांच ओवर का मैच खेलने के साथ ही जिले के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने की बात भी कही है। उक्त प्रस्ताव डीएम के पास है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिलाधिकारी अभय सिंह इस पर क्या निर्णय लेते हैं।

यह भी पढ़ें- प्याज से भरे ट्रक में जांच के दौरान मिला कुछ एेसा कि पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग