मोदी मंत्रिमंडल में सत्यपाल सिंह को नहीं मिला मंत्री पद अजित सिंह को हराने वाले संजीव बालियान को मिला पद सत्यपाल सिंह ने रालोद के जयंत चौधरी को हराया
बागपत। मोदी सरकार 2 के लिए बुधवार को नरेंद्र मोदी समेत 58 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री के लिए शपथ ली। जिसमें यूपी से सबसे ज्यादा आठ सांसदों ने शपथ ली। जिसमें पश्चिमी यूपी से भी गाजियाबाद के सासंद वीके सिंह और मुजफ्फरनगर से सासंद संजीव बालियान भी शामिल रहे। लेकिन इस पिछली सरकार में मोदी कैबिनेट का हिस्सा रहे गौतम बुद्ध नगर सासंद महेश शर्मा और बागपत के सासंद सत्यपाल सिंह को फिलहाल जगह नहीं मिली है।
हालाकि बागपत से सासंद सत्यपाल सिंह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन पश्चिमी यूपी सो दो-दो जाट नेता में से मंत्रिमंडल में एक ही जाट नेता को शामिल किया गया। दरअसल बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह और मुजफफरनगर के सांसद संजीव बालियान दोनों ही ऐसे नेता है जिन्होंने पश्चिमी यूपी में जाट नेता के रूप में अपनी जगह बनायी है।
दोनों ही नेताओं में काफी समानता है और उनकी स्थति भी मजबूत मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने रालोद को हराया है। दोनों ही नेताओे ने लंबे समय से पश्चिम की राजनीति में सिंघासन का सुख भोगने वाले चैधरी अजीत सिंह के गढ को ध्वस्त कर नयी पारी की शुरूआत भी कर दी है।
बागपत से सत्यपाल सिंह ने अगर जयंत चैधरी को हराया है तो मुजफफरनगर से संजीव बालियान ने बागपत से भागकर मुजफफरनगर सीट से चुनाव लड़ने वाले अजित सिंह को शिकस्त दी है, हालाकि उनकी जीत इतनी आसान नहीं थी। दोनों ही सीटों पर राजनीति के धुरेंद्र अजीत सिंह व बेटे जयंत चैधरी ने कड़ी टक्कर दी। लेकिन मोदी लहर के सामने सब पस्त हो गये। जिसका फायदा सत्यपाल सिंह और संजीव बालियान को मिला।
लेकिन अब पश्चिम से दोनों नेता में से किसी एक को मंत्री पद की शपथ मिल सकती थी, जिसके लिए संजीव बालियान का नाम आया और संजीव बालियान के सामने सत्यपाल का कद छोटा पड़ गया। हालाकि डाॅ सत्यपाल सिंह को इसका आभास पहले ही हो चुका था। सत्यपाल सिंह को मंत्री पद न मिलने से बागपत में विकास के कई काम रूक सकते है। लेकिन डाॅ सत्यपाल सिंह का कहना है कि मंत्री पद न मिलने से थोड़ा असर जरूर हो सकता है लेकिन विकास का कोई भी कार्य नहीं रूकेगा जनता से किये गये सभी वादे पूरे किये जायेंगे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.