22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bulandshahr / VIDEO: जब बेटी ने पिता की नहीं मानी बात, तो मुंह में कपड़ा ठूंस कर उठाया बड़ा कदम

VIDEO: जब बेटी ने पिता की नहीं मानी बात, तो मुंह में कपड़ा ठूंस कर उठाया बड़ा कदम

पिता ने बेटी की बेरहमी से कर दी हत्या लड़की अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी पिता ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला दबाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 31 May 2019, 10:21 AM IST

Bulandshahr

जब बेटी ने पिता की नहीं मानी बात, तो मुंह में कपड़ा ठूंस कर उठाया बड़ा कदम

बुलंदशहर। समय और लोग कितना भी बदल जाए लेकिन कुछ चिजें कभी नहीं बदलती। उनमें से ही एक है ऑनर किलिंग जो भारत के कई हिस्सों में देखने को मिलती है और एख बार फिर एक खौफनाक घटना सामने आई है। जहां पिता ने अपनी बेटी को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतारा कि उसकी चीख तक नहीं निकल पाई और तड़फड़ाती हुई लड़की ने अपना दम तोड़ दिया।

घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की है, जहां एक पिता ने अपनी पुत्री की मुंह में कपड़ा ठूंस कर और गला दबाकर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह अपनी मर्जी से किसी अन्य जाति के लड़के से शादी करना चाहती थी। लेकिन लड़की पिता को उसका प्रेम संबंध मंजूर नहीं था। इसलिए उसने अपनी बेटी की ही जीवन लीला समाप्त कर दी।

दरअसल कलयुगी पिता जिसके हाथ अपनी बेटी का गला दबाने में भी नहीं कांपे, क्योंकि समाज में बेटी से ज्यादा उसे अपनी झूठी इज्जत प्यारी है। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद पिता ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी और बताने का प्रयास किया उसकी बेटी ने आत्महत्या की है। लेकिन किसी तरीके से घटना की जानकारी पुलिस को मिल गई। जिसेके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कार्रावई शुरू कर दी है। इस बीच पुलिस ने जब सख्ती से मृतका के पिता से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बयां कर दी।

मामले में आरोपी के पिता प्रेम शंकर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया उसकी बेटी गांव के किसी दूसरे लड़के से प्यार करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। लेकिन लड़की की मर्जी के विरुद्ध उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। लेकिन बेटी पिता द्वारा तय इस शादी को तैयार नहीं थी। आरोपी ने बताया कि नहीं मान रही थी और वह एक-दो दिन में मौका देखते ही लड़के के साथ भाग जाती। बेटी की मंशा को देख पिता ने राक्षस का रूप धारण कर लिया और घर से ही बेटी की मां किसी काम से बाहर चली गयी तो पहले बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर आवाज बन्द की और बाद में उसके सीने पर चढ़ गला दबाकर हत्या कर दी।

मौके पर पहुंचे सीओ डिवाइ विक्रम सिंह ने बताया कि अभी किसी की तहरीर नहीं मिली है आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध के चलते इसकी हत्या की गई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.