बागपत जिले के एक मदरसे पर आरोप है कि जुलूस में बच्चों से खास धार्मिक नारे लगवाए गए, जिससे कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। जब वीडियो वायरल हुआ तब मामला काफी गर्म हो गया
बागपत जिले के थाना चांदीनगर क्षेत्र के गौना गांव स्थित मदरसे से गणतंत्र दिवस के दिन जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। यहां से निकल रही तिरंगा यात्रा में मदरसे के छात्र और शिक्षक शामिल थे। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान बच्चों से धार्मिक नारे लगवाए गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।
ये भी पढ़ें
जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। मामले में मदरसा संचालक और उनके बेटे को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 8 बजे गौना गांव के मदरसे के बच्चे गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा रैली निकालने के लिए इकट्ठा हुए। रैली मदरसा से शुरू होकर गांव की गली से होते हुए निकली।
स्थानीय लोगों ने बताया रैली का नेतृत्व मरदसा संचालक रहमइलाही और उनका बेटा साहिल कर रहा था। रैली में "अल्लाह हू अकबर" के नारे लगने लगे, इस दौरान धार्मिक नारेबाजी होती रही।मामले की जानकारी पर हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।
पुलिस तक मामले की शिकायत पहुंची। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद मदरसा संचालक व पुत्र को हिरासत में लिया गया। SO चांदी नगर प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि रैली में धर्म विशेष के नारे लगाना नियमों के खिलाफ है।
मदरसा संचालक रहमइलाही व उनके बेटे साहिल को हिरासत में लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है मामले में केस दर्ज किया जाएगा।