बागपत

बागपत के एसडीएम को अचानक होने लगी सांस लेने में परेशानी, नाेएडा के अस्पताल में कराए गए भर्ती

बागपत में साेमवार देर रात उपजिलाधिकारी काे अचानक सांस लेने में परेशानी हाेने लगी। आनन-फानन में उन्हे नाेएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
less than 1 minute read
Jun 23, 2020
सामूहिक इस्तीफे के एक दिन बाद बढ़ा वेतन पर संतुष्ट नहीं हैं चिकित्सक
doctor

बागपत: कस्बा खेकड़ा के एसडीएम राजपाल सिंह की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। ऐसे में आनन-फानन में उन्हें नोएडा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद एसडीएम की हालत में सुधार है लेकिन चिकित्सकाें के अनुसार इनकी कोरोना ( COVID-19 virus ) रिपोर्ट आनी बाकी है।

सोमवार की मध्यरात्रि एसडीएम की अचानक हालत खराब होने पर उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उन्हें नोएडा के एक हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। सोमवार रात करीब 1:30 बजे उप जिलाधिकारी को सांस लेने में अचानक दिक्कत हुई थी। हालांकि उनकी हालत में सुधार है लेकिन अभी कोरोना रिपोर्ट आनी बाकी है। चिकित्सकों ने बताया कि एसडीएम की कोविड-19 जांच के लिए नमूने भेजे जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर उन्हें सांस में लेने में क्यों परेशानी हुई।

यहां यह भी जान लेना जरूरी है कि बागपत में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक बागपत में 4,929 से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से करीब 4,516 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 198 केस पॉजिटिव हैं। यही वजह है कि, जब रात में अचानक उपजिलाधिकारी को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उनके परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।

Updated on:
23 Jun 2020 06:43 pm
Published on:
23 Jun 2020 06:42 pm
Also Read
View All
‘चवन्नी’ से जाट स्वाभिमान तक, पोस्टर में अखिलेश पर कई समाजों के अपमान का आरोप, पश्चिमी यूपी में गरमाई सियासत

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी