बागपत

धरी की धरी रह गई बर्थडे पार्टी; जन्मदिन से पहले आया ‘मरणदिन’, पहले पति को छोड़ आई नेपाली पत्नी ने 3 बच्चों के साथ क्यों…

Tikri Triple Murder: बच्ची की बर्थडे पार्टी धरी की धरी रह गई। नेपाली महिला ने सिर्फ छोटी सी बात पर खौफनाक कदम उठा लिया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Sep 10, 2025
बागपत में महिला ने बच्चियों को मारकर खुद किया सुसाइड। फोटो सोर्स-Ai

Tikri Triple Murder: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक नेपाली महिला ने पहले अपनी 3 बच्चियों को मारा और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। टिकरी कस्बे की पूरी घटना बताई जा रही है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली महिला अपने बस ड्राइवर पति के साथ रह रही थी।

ये भी पढ़ें

UP Home Guard Salary: 8वां वेतन लागू होते ही होमगार्ड के हो जाएंगे बल्ले-बल्ले! अभी सिर्फ इतनी है सैलरी

बागपत में बच्चियों को मारकर महिला ने किया सुसाइड

नेपाली महिला तेजकुमारी और उसके बस ड्राइवर पति विकास का करीब 8 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी साथ रह रहे थे। दो बच्चियों को उसने शादी के बाद जन्म दिया। जिनका नाम किट्टू और मीरा बताया जा रहा है। महिला की पहले भी शादी हो चुकी थी। तेजकुमारी की 6 साल की बेटी गुंजन पहले पति की बेटी थी। कुछ दिन पहले महिला ने अपने पति से शहर जाने की जिद की। इस पर उसके पति ने मना कर दिया। जिसके बाद से ही दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

मंगलवार शाम को विवाद बढ़ने के बाद महिला ने अपनी बच्चियों को मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी महिला के पति ने पुलिस की दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

धरी की धरी रह गई बर्थडे पार्टी

महिला के पति विकास का कहना है कि बड़ी बेटी गुंजन मुजफ्फरनगर के शाहपुर गांव में भतीजी के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। 12 सिंतबर को उसका जन्मदिन होने के कारण 8 सितंबर को तेजकुमारी शाहपुर जाकर गुंजन को घर ले आई। उसका परिवार घर में गुंजन के बर्थडे पार्टी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन उससे पहले की महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया।

बागपत सुसाइड केस में SP ने क्या कहा?

मामले को लेकर बागपत SP सूरज कुमार राय का कहना है कि महिला अपने बच्चों के साथ शहर जाना चाहती थी इसी वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। तनाव के चलते महिला ने पहले अपने तीन बच्चियों का गला घोंट कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें

‘नो FIR,नो अरेस्ट, फैसला ऑन द स्पॉट’; 37 सालों से नहीं हुई इस जगह एक भी रिपोर्ट दर्ज; खाली हाथ लौट जाती है पुलिस

Also Read
View All

अगली खबर