बागपत

बागपत: गांव में घुसकर युवक की हत्या करने वालों काे ग्रामीणाें ने पीट-पीटकर मार डाला

Highlights बागपत के एक गांव में घुसे बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या गुस्साए ग्रामीणों ने दाे बदमाशों काे पीट-पीटकर मार डाला
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2020, 10:40 PM IST
murder.jpg
murder

बागपत. जनपद के बासोली गांव में घुसे दो दर्जन बदमाशों ने आटा चक्की चलाने वाले युवक की गाेली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने दाे हमलावरों काे घेर लिया और पीट-पीटकर माैके पर ही माैत के घाट उतार दिया।

घटना साेमवार की है। गांव में एक साथ तीन-तीन हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों ने जिन हमलावरों काे माैत के घाट उतारा है उनकी शिनाख्त नहीं हाे पाई। पुलिस अब इनकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। एसपी बागपत का कहना है कि दाे दिन पूर्व झगड़े को लेकर विवाद हुआ है। अब पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

घटना बागपत जनपद के बसौली गांव की है। साेमवार देर शाम दो दर्जन बदमाशों ने बसौली गांव के रहने वाले एक युवक शेखर (15) जो आटा चक्की काे गोली मार दी। इसकी माैके पर ही माैत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। आरोपियों ने ग्रामीणों पर भी फायरिंग कर दी। इसके बाद ग्रामीण गुस्से में आ गए और आरोपियों को घेर लिया।

ग्रामीणों की भीड़ ने दो आरोपी बदमाशों को मौके पर ही मार डाला। पीट-पीटकर हुई हत्या के बाद बागपत के आस पास थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी में जुटी है। एसपी बागपत गोपेन्द्र यादव का कहना है कि बदमाशों ने गांव के एक युवक की हत्या कर दी है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दो बदमाशों को भी मार गिराया है।

दोनों मारे गए बदमाशों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बदमाशों की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। यह भी बताया कि, दिन पूर्व आटा चक्की पर काम करने वाले शेखर का झगड़ा अनाज की बोरी को लेकर एक युवक के साथ हो गया था, जिसने अपने साथियों को बाहर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया है।

Updated on:
1 Jun 2020, 10:40 PM IST
Published on: