
Railway Jobs 2020
देवबंद। एक जून काे रेलवे सेवा भी बहाल हाे गई। जनशताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को देहरादून से देवबंद पहुंची। यहां छह यात्री ट्रेन से उतरे और 51 यात्री सवार हुए। इस दाैरान साेशल डिस्टेसिंग का पालन कराया गया और सभी यात्रियों की स्टेशन पर थर्मल स्कैनिंग की गई।
देवबंद स्टेशन पर पहली ट्रेन जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह पहुंची। इस ट्रेन से छह यात्री देवबंद स्टेशन पर उतरे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशासन की टीम स्टेशन पर मौजूद रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली की ओर जाने वाले सभी 51 यात्रियों की पहले थर्मल स्कैनिंग की फिर उन्हे ट्रेन में सवार होने दिया गया। ट्रेन से जाे छह यात्री उतरे हैं उनमें से एक रेलवे रोड, दो मोहल्ला मटकोटा और दो यात्री नानौता क्षेत्र एवं एक यात्री निजी कंपनी में कार्य करने वाला है। थर्मल स्कैनिंग कर उन्हें सख्त हिदायतों के साथ उन्हें उनके घर भेजा गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद तहसीलदार कमलेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन आने जाने वाले यात्रियों की स्टेशन पर थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। उसके बाद यदि कोई संदिग्ध यात्री दिखता है ताे उसकी सैंपलिंग की जाएगी। सीएचसी सुपरीटेंडेंट डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि सभी यात्रियों का तापमान सामान्य था लेकिन उन्हें होम क्वारंटीन के लिए निर्देशित किया गया है।
स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि जनशताब्दी देहरादून से आई थी। दाे जून काे ट्रेन अप-डाउन दोनों ओर से चलेगी।
Updated on:
1 Jun 2020, 8:49 PM IST
Published on:
1 Jun 2020, 8:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.