बागपत

‘….तो 2 टके की पार्टी रह जाएगी सपा’, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले-अखिलेश यादव दिन में सपने देखते हैं

Brajesh Pathak On Akhilesh Yadav: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दिन में सपने देखते हैं
2 min read
Jan 22, 2026
brajesh pathak retorts to akhilesh yadav jibe makes big statement up politics lucknow
अखिलेश यादव के तंज पर ब्रजेश पाठक का पलटवार। फोटो सोर्स: 'X'

Brajesh Pathak On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को परिवारवादी पार्टियां बताया। उन्होंने BJP और अन्य दोनों पार्टियों के बीच का अंतर समझाया।

UP Politics: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, '' अगर मुस्लिम समाज समाजवादी पार्टी को छोड़ दे तो यह दो टके की पार्टी रह जाएगी। ये पार्टी अपना प्रधान तक नहीं जिता पाएगी। मुसलमानों को भी ये केवल डराकर ही वोट लेते हैं। समाजवादी पार्टी कभी काम के नाम पर वोट नहीं मांग पाएगी।''

Uttar Pradesh Politics: अखिलेश यादव के बयान पर साधा निशाना

उन्होंने अखिलेश यादव के '37 सांसद 2027 जिताएंगे' वाले बयान को लेकर कहा कि अखिलेश यादव दिन में सपने देखते हैं। उपमुख्यमंत्री पाठक बुधवार को बागपत के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने CHC बागपत, बस अड्डा, सिसाना के विद्यालय और गोशाला का निरीक्षण करने के बाद कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने BJP कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

UP News: BJP और अन्य पार्टियों के बीच बताया अंतर

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को BJP और अन्य पार्टियों के बीच अंतर बताते हुए कहा कि राहुल गांधी अगर शादी कर लें तो इनका बेटा-बेटी ही कांग्रेस का अगला अध्यक्ष होगा। उन्होंने कहा कि इनकी शादी नहीं होती है तो प्रियंका के बेटा-बेटी नेता बन जाएंगे। समाजवादी पार्टी के अगले नेता अखिलेश यादव के बेटा-बेटी ही होंगे।

Lucknow News: अखिलेश यादव ने क्या बयान दिया था?

दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने फेसबुक अकांउट पर लिखा '37 जिताएंगे 27'। पूर्व CM अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी के सभी 37 सांसदों को लखनऊ बुलाया। इस दौरान प्रत्येक से उनके संसदीय क्षेत्रों की विधानसभा सीटों का जातिगत आंकड़ा और हालिया समीकरणों के बारे में जानकारी ली।

Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत