बागपत

‘सुनो जी, वो मेरे साथ… पत्नी के गिड़गिड़ाने पर पति बोला- देवर है करने दो…

उत्तर प्रदेश के बागपत सेरिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने पति, देवर और ससुराल पक्ष पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
2 min read
Jan 03, 2026
बागपत में महिला उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला
बागपत में महिला उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला Source- AI

Bagpat Crime News: यपी के बागपत से चौंकाने वाली खबर आई है। दहेज को लेकर कैसे आज के समय में भी लोगों के अंदर लालच है, यह घटना सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां यहां एक नई-नई शादीशुदा महिला को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। साथ ही उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ भी किया जा रहा है। महिला ने पुलिस में अपने ससुराल पक्ष को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए, पति और देवर के साथ परिवार के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह दिसंबर 2022 में मेरठ जिले के सिवालखास इलाके के सुहैल से हुआ था, लेकिन शादी के बाद उसकी नर्क बन गई है।

दहेज की मांग और प्रताड़ना

महिला ने बताया कि शादी होते ही ससुराल वाले दहेज मांगने लगे। महिला ने जब दहेज देने से मना किया तो वे उस पर जुल्म करने लगे। परिवार के लोगों ने शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से उसके मारपीट शुरू कर दी। महिला के मायके वालों ने कई बार पैसे दिए और एक बाइक भी दी, लेकिन ससुराल वालों की भूख नहीं मिटी। बाद में ससुराल वालों ने कार की मांग की, लेकिन जब मायके वालों ने मना कर दिया, तो उनका गुस्सा और बढ़ गया।

देवर की छेड़छाड़ और पति का साथ

महिला ने सबसे गंभीर आरोप अपने देवर पर लगाया है। महिला ने बताया देवर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार उसे जबरदस्ती कमरे में खींचकर ले जाता और गलत काम करने की कोशिश करता। जब महिला ने अपने पति सुहैल से इसकी शिकायत की तो पति ने देवर को डांटने की बजाय महिला को ही डांट दिया। पति ने कहा, "दहेज नहीं लाई हो तो जो कर रहा है, करने दो। वह तुम्हारा देवर है, हमें कोई समस्या नहीं है।" यह सुनकर महिला बहुत दुखी हुई।

सास की क्रूरता

महिला ने सास पर भी गंभीर आरोप लगाए। सास भी उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती थी। सास ने 1 दिन उसके पैरों पर गर्म पानी डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह जल गई। ससुराल में महिला की हालत दिन-ब-दिन खराब होती गई। वह अकेली और बेबस महसूस करने लगी। आखिरकार, जब कार की मांग नहीं मानी गई तो पति सुहैल ने तीन बार तलाक बोल दिया। अपनी मासूम छोटी बेटी के साथ महिला को घर से बाहर निकाल दिया गया। अब वह अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही है। दहेज के लालच में उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई।

पुलिस में शिकायत और उम्मीद

महिला इंसाफ की तलाश में दर-दर भटक रही थी। आखिरकार वह बागपत पुलिस के पास पहुंची और पूरी कहानी बताई। पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले का पता चलने के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Updated on:
03 Jan 2026 10:58 am
Published on:
03 Jan 2026 10:51 am
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत