पुलिस लाइन में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक के बाद एक 80 ट्रेनी सिपाहियों की हालत बिगड़ गई
बहराइच. पुलिस लाइन में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक के बाद एक 80 ट्रेनी सिपाहियों की हालत बिगड़ गई। दरअसल, पुलिस लाइन में रहकर ट्रेनिंग कर रहे सैकड़ों सिपाहियों को मेस में जो दाल परोसी गई थी, उसमें दाल पकते समय कहीं छिपकली गिर गई थी। इसके बाद ट्रेनी सिपाहियों को उल्टी और पेटदर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद ट्रेनी सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की भनक लगते ही आनन-फानन पुलिस लाईन के आरआई जेपी सिंह मौके पर पहुंचे और सभी रंगरूटों को अस्पताल में भिजवाया। डॉक्टरों ने इलाज के पीड़ित ट्रेनी रंगरूटों को वापस पुलिस लाईन भेज दिया। घटना बीती रात शुक्रवार की है, जहां पुलिस लाइन में ट्रेनिंग करने वाले 80 रंगरूटों को उल्टी व पेटदर्द की शिकायत पर इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों की टीम ने रंगरुटों का उपचार कर गैस व उल्टी रोकने का इंजेक्शन लगाया, तब जाकर सभी को आराम मिला।
अस्पताल के चिकित्सक बोले
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शिवम मिश्रा ने बताया कि सभी ट्रेनी सिपाहियों को उल्टी, जी मिचलाना व पेट दर्द की दिक्कत थी, जिनका इलाज कर वापस भेज दिया गया है।
एसपी ग्रामीण का बयान
एसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि खाने में छिपकली गिर जाने की बात सामने आई है। एहतियात के तौर पर छिपकली गिरने वाला खाना खाने वाले सभी ट्रेनी रंगरूटों को किसी प्रकार के इंफेक्शन से बचाने के लिये एहतियात के तौर पर इन्जेक्शन लगवा दिया गया है। अब सभी की हालत सामान्य है।
देखें वीडियो...