26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीआई ने जिले की नौ एनजीओ की रोकी वित्तीय सहायता

वित्तीय अनियमतिता की जांच के दृष्टिगत सीबीआई ने जारी किए किए निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 3 Nov 2018, 5:30 PM IST

cbi

सीबीआई ने जिले की नौ एनजीओ की रोकी वित्तीय सहायता

गोण्डा. उत्तर प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित सचल पालना गृह योजना में की जा रही अनियमितताओं तथा गृह विभाग की रिपोर्ट पर सीबीआई द्वारा प्रदेश की 280 एनजीओ को ब्लैकलिस्ट करते हुए तत्काल प्रभाव से कोई भी वित्तीय सहायता न देने के निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिए गए हैं। जिनमें जनपद गोण्डा की नौ संस्थाएं शामिल हैं।


यह जानकारी देते हुए डीएम कैप्टेन प्रभान्शु श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश की 280 एनजीओ को समाज कल्याण बोर्ड द्वारा 48.92 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई थी। जिसकी अनियमितता की शिकायत पर गृह विभाग द्वारा सीबीआई से जांच कराई जा रही है, जिनमें गोण्डा की 9 एनजीओ को भी कोई भी वित्तीय धनराशि न निर्गत करने की संस्तुति सीबीआई द्वारा सम्बन्धित विभागों से की गई है।

ब्लैकलिस्ट की गई संस्थाओं में सेवालय संस्था भोपतपुर, अम्बिकेश्वर सेवा संस्थान भानपुर सरावां तरबगंज, थारू जनजाति महिला विकास समति आवास विकास गोण्डा, दीप हस्तशिल्प जमुनियाबाग पोस्ट पिलखाया देवरी, संगम विकास सेवा संस्थान पूरेगदा मोहना परसपुर, शान्ति सर्वोदय संस्थान, शान्तिकुन्ज मेवातियान गोण्डा, ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण समिति जमथरा कौड़िया बाजार, रूरल एजुकेशन डेवलपमेन्ट सोसाइटी ढोढ़ेपुर तरबगंज तथा भोलानाथ सेवा संस्थान किन्धौरा गोण्डा शामिल हैं।

सीबाीआई द्वारा सभी संस्थाओं को कोई भी धनराशि न निर्गत करने तथा जो भी धनराशि निर्गत की जानी है को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि हाईकोर्ट में योजित की गई याचिका में पारित आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा गृह विभाग से पूरे मामले की जांच कराने का अनुरोध किया गया था जिसके क्रम में सीबाीआई वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही है।