बहराइच

उठो मेरे लल्ला तुम्हें क्या हो गया, बेटे से लिपटकर बिलखती रही मां, बहराइच में 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या

Bahraich murder case: बहराइच के कैसरगंज में 7 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। शादी समारोह में गया बच्चा रातभर लापता रहा। जिसका शव सुबह झाड़ियों में मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

2 min read
May 13, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

बहराइच जिले के कैसरगंज इलाके में सात साल के एक मासूम की हत्या से पूरे गांव में दहशत फैल गई। शादी समारोह में गया बच्चा रातभर घर नहीं लौटा तो परिवार उसे तलाशता रहा। बुधवार सुबह गांव के बाहर झाड़ियों में उसका गला कटा शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के मंझारा तौकली गांव के दयाल पुरवा मजरे में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब गांव के बाहर झाड़ियों में एक सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। बच्चे की पहचान गांव के रहने वाले लक्ष्मण निषाद के बेटे के रूप में हुई है। शव की हालत देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। क्योंकि मासूम का गला कटा हुआ था। परिजनों के मुताबिक बच्चा मंगलवार शाम पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। मां-बाप और रिश्तेदारों ने रातभर गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

ये भी पढ़ें

प्रयागराज के नैनी में भीषण आग का कहर, मां की मौत, ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही 13 वर्षीय बेटी

मासूम बेटे का शव मिलने के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल

बुधवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीणों ने घर से करीब पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में बच्चे का शव पड़ा देखा। खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बेसुध हो जाती है। जबकि गांव के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध दिखाई दिए।

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज और स्थानीय थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस का दावा, जल्द होगा घटना का खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

3 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग रहने पर अड़ी मां, पति की मिन्नतें भी बेअसर; हाथरस के थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा
Updated on:
13 May 2026 05:29 pm
Published on:
13 May 2026 05:24 pm
Also Read
View All