बहराइच

Bahraich Crime: दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर बीसी संचालक से 2.53 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने मचाई सनसनी

Bahraich News: बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े बीसी संचालक से 2.53 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीन नकाबपोश बदमाश ने तमंचे की नोक पर नकदी, बीसी मशीन और बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
2 min read
Jul 28, 2026
जांच करती पुलिस फोटो सोर्स पत्रिका
जांच करती पुलिस फोटो सोर्स पत्रिका

Bahraich Police: बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। बैंक से नकदी लेकर लौट रहे एक बीसी संचालक को तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर रोक लिया। 2 लाख 53 हजार रुपये की नकदी, बीसी मशीन व बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित बीसी संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, थाना पयागपुर क्षेत्र के रामउगर पुरवा, मौजा शिवदहा के रहने वाले अयोध्या प्रसाद मसढ़ी चौराहे पर बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) सेंटर संचालित करते हैं। बताया जा रहा है कि वह खजूरी स्थित इलाहाबाद बैंक से बैंक संबंधी कार्य पूरा कर अपने बीसी सेंटर वापस लौट रहे थे। उनके पास बैंकिंग लेनदेन से संबंधित नकदी और उपकरण मौजूद थे।

2 लाख 53 हजार रुपये की नकदी, बीसी मशीन और बैग लूटकर फरार

इसी दौरान भिंगुरी नहर पुल मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद बदमाश उनके पास मौजूद 2 लाख 53 हजार रुपये की नकदी, बीसी मशीन और बैग लूटकर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की खबर फैलते ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूचना मिलने पर थाना पयागपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा बदमाशों के भागने के संभावित मार्गों पर भी जांच शुरू कर दी गई है।

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस और एसओजी टीम को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। मामले के शीघ्र खुलासे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
28 Jul 2026 07:25 pm
Published on:
28 Jul 2026 07:25 pm