बहराइच

Bahraich: 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक रात में दूसरी बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

Bahraich Encounter: बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी मुल्क राज घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी पर 36 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एक ही रात में जिले में हुई दूसरी मुठभेड़ से अपराधियों में हड़कंप मच गया।
2 min read
Jun 28, 2026
जानकारी देते एसपी फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल
जानकारी देते एसपी फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल

Bahraich Police Encounter:उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने देर रात एक और बड़ी सफलता हासिल की है। कैसरगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मुल्क राज पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात यह है कि जिले में एक ही रात के भीतर यह दूसरी पुलिस मुठभेड़ रही। जिससे अपराधियों में खलबली मच गई है।

बहराइच जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी मुल्क राज घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में कुछ घंटों के भीतर यह दूसरी बड़ी मुठभेड़ मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्वाट टीम और कैसरगंज पुलिस की संयुक्त टीम देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रुकनापुर तिराहे के पास पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे।

घायल बदमाश का चल रहा इलाज

पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान चली गोली बदमाश के पैर में लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

मुल्क राज पर 50हजार का इनाम

पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान मुल्क राज के रूप में हुई है। जो बौंडी थाना क्षेत्र के रायपुर भैसवा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मुल्क राज लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले रामगांव थाना क्षेत्र में हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान उसका साथी फिरोज घायल हो गया था। लेकिन मुल्क राज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। तभी से पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। लगातार की जा रही तलाश के बीच उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद कैसरगंज क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई।

36 मुकदमे दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुल्क राज के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में चोरी समेत कई आपराधिक मामलों के कुल 36 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है....

Published on:
28 Jun 2026 09:16 am