बहराइच

बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, 17 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर दो लखनऊ रेफर

Bahraich Bus Accident: बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में गदामार गांव के पास रुपईडीहा जा रही रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 17 यात्री घायल हो गए। हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। जिनमें दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2026, 8:32 AM IST
Accident
सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

Bahraich Bus Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से रुपईडीहा जा रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 17 यात्री घायल हो गए। जिनमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय अधिकांश यात्री नींद में थे। उनका कहना है कि जोर से धमाका हुआ नींद खुली तो सिर्फ चीख- पुकार सुनाई दी।

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। गदामार गांव के पास लखनऊ से रुपईडीहा जा रही रोडवेज बस और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

बस में 35 यात्री थे सवार, दुर्घटना के बाद कई यात्री बस में फंसे रहे

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस में करीब 35 यात्री सवार थे। रात के समय बस अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। तभी गदामार गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई यात्री बस के अंदर फंस गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। इसी बीच पुलिस और प्रशासन को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई।

पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे में कुल 17 लोग घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार इनमें 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल दुर्घटना किन कारणों से हुई। इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Updated on:
10 Jun 2026, 8:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All