बहराइच

क्वॉरेंटाइन हुए मेडिकल स्टाफ ने श्रीदेवी के गाने पर जमकर किया नागिन डांस, कोरोना को दिखाया ठेंगा

- प्रभुदेवा के गाने पर भी जमकर थिरका मेडिकल स्टाफ - कोरोना से जंग जीतकर 14 दिन बाद घर जाने की खुशी में जमकर किया डिस्को डांस
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2020, 9:41 PM IST
NHRM
NHRM

बहराइच. कोरोना के कहर के बीच हौसला बढ़ाने वाली जिंदादिली की तमाम तस्वीरें जगह-जगह से सामने आ रही हैं। एक नायाब तस्वीर बहराइच जिले के मेडिकल कालेज से भी सामने आई, जहाँ पर तौनत मेडिकल स्टाफ का क्वारेनटाईन वार्ड में डांस करते वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मौजूदा वक़्त में जहाँ कोरोना के कहर ने लोगों के चेहरे से हंसी और खुशी मानों छीन ली है, वहीं बहराइच के मेडिकल कालेज से आई यह नायाब तस्वीर कहीं न कहीं लोगों के चेहरे पर कुछ पल के लिये मुस्कान लाने के लिये काफी है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री श्रीदेवी की फ़िल्म 'नगीना' के सुपरहिट गाने "मैं तेरी दुश्मन,दुश्मन तू मेरा,मैं नागन तू सपेरा" की धुन में मदमस्त होकर नागिन डांस कर रहे ये सभी मेडिकल कालेज के कर्मचारी हैं, जो 14 दिनों की क्वारेनटाईन अवधि को पूरा कर अपने-अपने घर जाने वाले हैं। कोरोना से जंग जीतकर अपने घर जाने की खुशी में यह कर्मचारी वीडियों में झूम कर नाचते नजर आए। इसके अलावा यह प्रभु देवा के सुपरहिट गाने 'मुकाबला' सुपरहिट गाने की धुन पर भी जमकर डांस का स्टेप पेश करते नज़र आये, बहराइच में मेडिकल स्टाफ के कोरोना वॉरियर्स का ये मनमोहन डांस सोसल प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है।

Updated on:
15 May 2020, 9:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All