बालाघाट

‘नहीं है जिंदा रहने की आरजू’, बेटा-बेटी को सीने से बांधकर कुएं में कूदा पिता, सुबह तैरता मिला शव

mp news: मृतक ने अपने सोशल मीडिया पर जान देने से पहले स्टेटस लगाया था-नहीं हैं जिंदा रहने की आरजू….। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

2 min read
May 13, 2026
father and two children found dead in village well (फोटो- Patrika.com)

mp news: मध्य प्रदेश के बालाघाट से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपने पांच साल के बेटे और तीन साल की बेटी को सीने से बांधकर कुएं में कूद गया। तीनों के शव को शव को जब ग्रामीणों ने अगले दिन सुबह कुएं में तैरते हुए देखा तो उनकी आंखें भर आई। घटना सामने आने के बाद इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों को ये समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से एक शख्स को ये कदम उठाना पड़ा। मृतक ने अपने सोशल मीडिया पर जान देने से पहले स्टेटस लगाया था-नहीं हैं जिंदा रहने की आरजू….।

ये भी पढ़ें

MP में बड़ा हादसा! पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला बाजार, 13 लोग झुलसे

शादी में शामिल होने निकले थे बेटा-बेटी और पिता

मामला बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र का है। यहां ग्राम जरामोहगांव निवासी श्याम कुमार नागेंद्र (पिता भागवत नागेंद्र) और उसके पुत्र वंश (5) एवं पुत्री भूरी (3) का शव बुधवार को गांव के कुएं में तैरते मिला है। वह मंगलवार की रात एक शादी में बच्चों के साथ गया था। सुबह तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों तीनों हर जगह खोजा लेकिन वह कही नहीं मिले।

गांव के कुएं में मिली तीनों की लाश

बुधवार सुबह गांव के पट मैदान के पास श्याम नागेंद्र की मोटरसाइकल खड़ी दिखी। उससे कुछ दूर बिना मुंडेर के कुए के पास श्याम की चप्पल दिखाई दी। परिजन जब कुएं के पास पहुंचे तो अंदर तीनों के शव तैरते हुए दिखाई दिए। यह देख कुएं के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बच्चों के साथ पिता का शव देख सभी की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

पिता के सीने से बंधे थे बच्चे

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कुएं में खाट डालकर शव बाहर निकाला गया। श्याम के शव के साथ दोनों बच्चे गमछे में बंधे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मर्ग कायम कर जांच कर दी है। एसडीओपी कटंगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। हालांकि, मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

रात में लगाया था दर्द भरा स्टेटस

ग्रामीणों ने बताया कि श्याम ने अपने मोबाइल पर दर्द भरे स्टेटस लगाया था। स्टेटस में एक रील को मेंशन किया गया जिसमें बोला जा रहा था- 'नहीं हैं जिंदा रहने की आरजू, नहीं चाहिए कोई वादा या रिश्ता…।' श्याम पहले सहारा इंडिया बैंक में कम्प्यूटर ऑपरेटर था। बैंक से नौकरी चले जाने बाद वह एलआईसी एजेंट का कार्य करता था। उसने आत्महत्या क्यों की है? यह ज्ञात नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक श्याम का स्टेटस

ये भी पढ़ें

MP में बाबा के सत्संग में धार्मिक टिप्पणी पर भड़की हिंसा, लाठी-डंडों से हमला, 10 घायल
Published on:
13 May 2026 03:36 pm
Also Read
View All