बालाघाट

एमपी में प्रेमिका का खुलेआम सड़क पर कत्ल, गला काटता रहा युवक, बचाने की बजाए लोग वीडियो बनाते रहे

Balaghat- बालाघाट में प्रेमी ने रोड पर खुलेगाम रेता प्रेमिका का गला
2 min read
Nov 11, 2025
Lover slits girlfriend's throat on road in Balaghat
बालाघाट में प्रेमी ने रोड पर खुलेगाम रेता प्रेमिका का गला

Balaghat- एमपी के बालाघाट में लोमहर्षक हत्याकांड हुआ। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका का कत्ल कर दिया। उसने खुलेआम सड़क पर प्रेमिका का गला काटा। वह बेचारी तड़पती रही लेकिन बचाने की बजाए लोग घटना का वीडियो बनाते रहे।
युवक ने प्रेमिका का चाकू से गला काटा जिससे उसने मौके र ही दम तोड़ दिया। सांसे थम जाने के बाद ही युवक ने प्रेमिका के गले से चाकू हटाया और फिर खुद भी बेहोश हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। इधर प्रेमिका के परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। वे आरोपी को फांसी देने और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी तथा 1 करोड़ देने की मांग करते रहे।

बालाघाट के बैहर के पास आमगांव में यह वारदात हुई। यहां रहनेवाली 23 साल की ऋतु भंडारकर की एक युवक ने दिनदहाड़े रोड पर ही गला रेतकर हत्या कर दी। वह बैहर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तभी एक युवक आया और कुछ बोलते हुए चाकू से गला काटने लगा। आसपास कई लोग एकत्रित हो गए लेकिन किसी ने भी ऋतु बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि वीडियो बनाते रहे।

आरोपी युवक ने ऋतु को अपनी प्रेमिका बताते हुए कहा कि हम 5 साल से साथ थे लेकिन इसने धोखा दिया। मुझे मारने के लिए अपने भाई, दोस्तों को भेजा। एक महिला ने हिम्मतकर पूछा कि प्रेमिका की हत्या क्यों कर रहा है तो वह बोला कि यह बच जाएगी। हालांकि उसकी मौत हो गई।

आरोपी प्रेमी को हिरासत में लिया

एएसपी आदर्श कांत शुक्ला के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आमगांव फाटा पर प्रेम प्रसंग में युवती ऋतु भंडारकर की हत्या हुई। आरोपी प्रेमी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

इधर ऋतु भंडारकर की हत्या के बाद परिजन और ग्रामीणों ने बैहर थाने के सामने धरना दे दिया। उन्होंने आरोपी को फांसी देने और उसका मकान तोड़ने की मांग की। पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की।

Updated on:
11 Nov 2025 08:24 pm
Published on:
11 Nov 2025 08:19 pm